पुलिस को देखते ही ट्रक चालक मवेशियों से भरा ट्रक छोड़ भाग निकला। ट्रक में ४० गायें थी। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर मवेशियों को मोहलाई स्थित गोशाला भेजा
दुर्ग . मोहन नगर थाना क्षेत्र में पशु तस्करी का मामला सामने आया है। पुलिस को देखते ही ट्रक चालक मवेशियों से भरा ट्रक छोड़ भाग निकला। ट्रक में ४० गायें थी। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर मवेशियों को मोहलाई स्थित गोशाला भेजा। ट्रक चालक के खिलाफ छत्तीसगढ़ पशु कू्ररता अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने गायों को पहुंचाया गोशाला
पुलिस को सूचना मिली थी कि १० ***** ट्रक में मेवशियों को ले जाया जा रहा है। यह ट्रक बायपास रोड से गुजरेगा। सूचना मिलते ही पुलिस ने बाफना टोल नाका के पास घेराबंदी की। सुबह ७.३० बजे जैसे ही ट्रक चालक की नजर पुलिस पर पड़ी वह ट्रक को सड़क किनारे खड़ी कर भाग निकला। लगभग दस मिनट बाद पुलिस को एहसास हुआ कि लावारिस हालत में खड़े ट्रक में ही मवेशी है। बाद में पुलिस ने ट्रक को जब्त कर मवेशियों को मोहलाई स्थित गो शाला पहुंचाया।
नागपुर की ओर जा रहा था ट्रक
पुलिस के मुताबिक ट्रक रायपुर से नागपुर की तरफ जा रहा था। अनुमान लगाया जा रहा है कि पशु तस्कर ट्रक में भरी मवेशियों को चोरी छिपे नागपुर ले जा रहा था। बताया जा रहा है कि मवेशियों को भाठापारा से खरीदी गया है।
ट्रक उत्तर प्रदेश का
पुलिस का कहना है कि ट्रक उत्तर प्रदेश पासिंग है। ट्रक कं्रमाक यूपी ९१- टी-०६४९ को जब्त किया गया है। ट्रक नंबर के सहारे पुलिस मालिक तक पहुंचेगी और ड्रायवर से पूछताछ करेगी। अनुमान लगाया जा रहा है कि सामान लेकर छत्तीसगढ़ आया ट्रक को बुकिंग कर नागपुर भेजा जा रहा था।