26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जवान ने अपनी बीवी को करंट से जलाकर दी खौफनाक मौत, शव देखकर कांप उठे लोग

जवान ने अपनी बीवी को करंट से जलाकर दी खौफनाक मौत, शव देखकर कांप उठे लोग
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 20 Jul 2018, 7:45 PM IST

CG news

जवान ने अपनी बीवी को करंट से जलाकर दी खौफनाक मौत, शव देखकर कांप उठे लोग

रायपुर. छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के सीएएफ जवान ने अपनी पत्नी खौफनाक मौत दी है। उसने एक मामूली सी बात को लेकर विवाद के बाद करंट लगाकर मौत के घाट उतार दिया। मौत के बाद आरोपी जवान ने शव को लेकर दूसरे गांव चला गया था। सूचना के बाद पुलिस ने आरोपी जवान को गिरफ्तार कर लिया।

बलौदाबाजार जिले के सीएएफ के जवान सुरेश मिरी उम्र 33 वर्ष भाटापारा निवासी है। जिसने अपनी पत्नी करंट लगाकर दर्दनाक मौत दी। हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी शहीद वीर नारायण सिंह वार्ड के लोगों ने जब महिला की जली हुई लाश देखकर सभी के होश उड़ गए। पुलिस शव बरामद कर आरोपी जवान के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

कपड़ा धो रही बीवी के उपर फेंक दिया बिजली का तार, मौत
पुलिस ने मामले में धारा 302, 201 के तहत मामला पंजीबद्ध कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। मामले की विवेचना शुरू कर दी है। घटना के संबंध मे पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी सुरेश मिरी की दंतेवाड़ा में कुक के रूप मे पोस्टिंग थी, अभी वह छुट्टी पर भाटापारा आया हुआ था। उसका अपनी पत्नी से वाद विवाद चल रहा था, इसी बीच कपड़ा धोते समय पति सुरेश मिरी बिजली के तार में करंट फैलाकर सीधे उसकी कमर में लगा दिया।

इससे कमर के नीचे का हिस्सा बुरी तरह से जल गया। जलने की वजह से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि सुरेश मिरी को अपनी पत्नी पर चरित्र को लेकर संदेह था। घटना के बाद सुरेश मिरी ने पत्नी की लाश को लेकर अपने गांव खजरी चला गया। वहां पर संदेहास्पद स्थिति को देखते हुए पुलिस को घटना की सूचना दी गई। पूरे मामले में हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी में दिनभर गहमागहमी रही।

इधर पुलिस ने पूरे मामले में प्रार्थी शिवा जांगड़े की रिपोर्ट पर आरोपी सुरेश मिरी के खिलाफ धारा 302, 201 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।