दुर्ग

CG News: चलते ट्रक का टायर फटने से लगी भीषण आग, घंटों तक मची रही अफरा-तफरी

CG News: स्टील रोल से लोड एक ट्रक का चलते हुए टायर फट गया, जिसके चलते ट्रक में भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 2 Oct 2024, 8:55 AM IST
CG News

CG News: जिले के रसमड़ा औद्योगिक क्षेत्र में मंगलवार शाम एक लोड ट्रक का टायर फटने से उसमें आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली की जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी वहां पहुंची और आग बुझाती ट्रक पूरी तरह से जलकर राख हो गया।

CG News: स्टील रोल से लोड ट्रक का चलता हुआ टायर फटा

अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि दुर्घटना रसमडा औद्योगिक क्षेत्र की है। उन्हें सूचना मिली कि स्टील रोल से लोड एक ट्रक का चलते हुए टायर फट गया। इससे ट्रक में आग लग गई है। उन्होंने सूचना मिलते ही एक फायर ब्रिगेड को आग बुझाने के लिए मौके पर भेजा। जब दमकल कर्मियों की टीम वहां पहुंची तो पाया कि राजस्थान पासिंग ट्रक RJ 47 GA 5398 आग की लपटों से घिरा है। तक तक पुलिस की टीम भी वहां पहुंच गई थी।

CG News: पुलिस के जवानों ने ट्रक के पास से लोगों की भीड़ को दूर किया। इसके बाद दमकल कर्मियों की टीम ने एक गाड़ी फायरब्रिगेड पानी से ट्रक की आग को बुझाया। ट्रक की आग बुझाने में लगभग दो से तीन घंटे का समय लगा।

यहां देखें इससे संबंधित खबरें

होटल में लगी भीषण आग, लोगों में मचा हड़कंप

आमानाका स्थित एक होटल में भीषण आग लगने से लोगों में हड़कंप मच गया है। लेकिन किसी के हताहत होने की कोई खबर सामने नहीं आई है। यहां पढ़ें पूरी खबर…

फैक्ट्री में लगी भीषण आग, तीन घंटे की कड़ी मशक्त के बाद पाया काबू…

दुर्ग जिले के कुम्हारी अकोला स्थित कार्टेल मेडिसिन फैक्ट्री में बुधवार शाम 4 बजे भीषण आग लग गई। यहां पढ़ें पूरी खबर…

Updated on:
2 Oct 2024, 8:55 AM IST
Published on: