Bemetera Road Accident : ग्राम नवकेशा निवासी एवं राहगीर रामसिंग यादव , राजू नेताम, जय व्यास वर्मा, जितेंद्र चंदेल, मुकेश,( CG truck accident) जितेंद्र यादव, लोरिक व अन्य ने बताया कि पुल के ऊपर गड्ढेे विगत 4 माह से हैं और कई बार उक्त गड्ढों में दुर्घटनाएं होती रहती हैं। मोटरसाइकिल चालक ( CG Road Accident)गड्ढों की वजह से अनियंत्रित होकर कई बार गिरे हैं और चोटे आई हैं बावजूद इसके प्रशासन द्वारा गड्ढों के भराव के लिए कोई पहल नहीं की गई है। पुल के ऊपर गड्ढेे अगर यथावत रहे तो हो ना हो कल कोई बड़ी दुर्घटना में जनहानि भी हो सकती है।