15 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

किराए के मकान में पिता-पुत्र की लाश, जहर खाकर सुसाइड की आशंका, पुलिस जांच में जुटी…

CG Suicide News: दुर्ग शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक किराए के मकान में पिता और बेटे के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। दोनों के शव कमरे में बेड पर पड़े मिले हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
किराए के मकान में पिता-पुत्र की लाश, जहर खाकर सुसाइड की आशंका, पुलिस जांच में जुटी...(photo-patrika)

किराए के मकान में पिता-पुत्र की लाश, जहर खाकर सुसाइड की आशंका, पुलिस जांच में जुटी...(photo-patrika)

CG Suicide News: छत्तीसगढ़ के दुर्ग शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक किराए के मकान में पिता और बेटे के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। दोनों के शव कमरे में बेड पर पड़े मिले हैं। पुलिस की शुरुआती जांच में जहर खाकर आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

CG Suicide News: किराए के मकान में रहते थे पिता-पुत्र

जानकारी के अनुसार घटना आपापुरा के भोईपारा क्षेत्र की है। मृतकों की पहचान 70 वर्षीय अरुण टंडिया और उनके 35 वर्षीय बेटे पंकज टंडिया के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों कुछ महीने पहले ही भोईपारा में किराए के मकान में रहने आए थे। इससे पहले वे शहर के किसी अन्य इलाके में रहते थे।

शनिवार सुबह काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर पड़ोसियों को शक हुआ। आसपास के लोगों ने कई बार आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद स्थानीय लोगों ने वार्ड पार्षद को इसकी जानकारी दी।

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस

पार्षद द्वारा सूचना दिए जाने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा खुलवाया। अंदर जाकर देखा तो पिता और बेटे दोनों के शव कमरे में पड़े मिले। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था, जिससे आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा

पुलिस ने मौके की जांच के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।