CG Fire Accident: दुर्ग जिले के कुम्हारी अकोला स्थित कार्टेल मेडिसिन फैक्ट्री में बुधवार शाम 4 बजे भीषण आग लग गई। भीषण आग ने पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया। फैक्ट्री में रखा सारा सामान जल गया। फैक्ट्री में आग कैसे लगी इसका कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है। एसडीआरएफ कमांडेंट नागेन्द्र सिंह ने बताया कि शाम को आगजनी की सूचना मिली।