दुर्ग

खुशखबरी: सहज बिजली बिल योजना में 100 रुपए मासिक फ्लैट रेट पर गरीब परिवारों को मिलेगी बिजली

दुर्ग,बालोद व बेमेतरा जिले के लगभग 1 लाख 16 हजार 431 बीपीएल परिवारों को सहज बिजली बिल योजना के तहत 100 रुपए मासिक फ्लैट रेट पर बिजली की सुविधा दी जाएगी।

2 min read
Aug 30, 2018
खुशखबरी: सहज बिजली बिल योजना में 100 रुपए मासिक फ्लैट रेट पर गरीब परिवारों को मिलेगी बिजली

दुर्ग. छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड अब 5 सिंतबर से पुनरीक्षित बिल वितरण शिविर का आयोजन कर रही है। जिसमें विद्युत विभाग संबंधी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। इसमें दुर्ग,बालोद व बेमेतरा जिले के लगभग 1 लाख 16 हजार 431 बीपीएल परिवारों को सहज बिजली बिल योजना के तहत 100 रुपए मासिक फ्लैट रेट पर बिजली की सुविधा दी जाएगी।

नि:शुल्क मिलेगा एकल बत्ती कनेक्शन
विभाग के अधिकारियों ने बताया कि नि:शुल्क एकलबत्ती कनेक्शन उपभोक्ता व एसइसीसी 2011 के सूची में शामिल सभी सिंगल फेस घरेलू उपभोक्ता जिनकी वार्षिक खपत 1200 यूनिट तक होती है उन्हे 100 रुपए प्रतिमाह के फ्लैट दर पर बिजली बिल भुगतान का विकल्प देना होगा।

ये भी पढ़ें

डेंगू से जिंदगी की जंग हार गई वागीशा, अब तक 35 लोगों की जा चुकी है जान

किसानों को मिलेगी विशेष छूट
विकल्प चयन करने वाले उपभोक्ता की यदि कोई बकाया राशि हो तो इस राशि की पुर्नगणना भी कुल बकाया माह के आधार पर 100 रुपए प्रतिमाह की मान से की जायेगी। इसी तरह किसानों को कृषि पंप में विशेष छूट मिलेगी।

सुविधा दी जाएगी
कृषक जीवन ज्योति योजना के तहत प्रति वर्ष 3 एचपी तक के एक पंप पर 6 000 तथा 3 से अधिक एवं 5 एचपी तक के एक पंप पर 7500 यूनिट्स निशुल्क विद्युत सुविधा के साथ दी जा रही है।

फ्लैट रेट की सुविधा देते हुए एक बड़ी राहत

अधिकारियों ने बताया कि फ्लैट रेट की सुविधा को विस्तारित किया गया है। अब पात्रता अनुसार एक पंप के साथ-साथ एक से अधिक पंप पर बिना किसी क्षमता सीमा के फ्लैट रेट की सुविधा देते हुए एक बड़ी राहत प्रदान की जा रही है।

प्रतिमाह फ्लैट रेट की दर से बिजली बिल देय होगा तय
अधिकारियों का कहना है 5 एचपी तक द्वितीय पंप पर 200 रुपए प्रति एचपी प्रतिमाह, 5 एचपी से अधिक प्रथम एवं द्वितीय पंप पर 200 रुपए प्रति एचपी प्रतिमाह एवं 5 एचपी तक के व 5 एचपी से अधिक क्षमता के तृतीय एवं अन्य पंप पर 300 रुपए प्रति एचपी प्रतिमाह फ्लैट रेट की दर से बिजली बिल देय होगा।

ये भी पढ़ें

विधायक की उपस्थिति में पन्नाबूथ अध्यक्षों का किया गया चयन
Published on:
30 Aug 2018 01:21 pm
Also Read
View All