29 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विधायक की उपस्थिति में पन्नाबूथ अध्यक्षों का किया गया चयन

बैठक में शामिल हुए कार्यकर्ता

2 min read
Google source verification
system

शामिल... ग्राम पंचायत ठंढार में रखी गई बैठक में शामिल हुए विधायक।

राजनांदगांव / गंडई पंडरिया. गंडई नगर से महज 3 किमी दूर ग्राम पंचायत ठंढार में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर विधायक गिरवर जंघेल ने युवाओं, बुजुर्गो सहित महिलाओं एवं कार्यकर्ताओं को लगातार चार्ज कर रहे हैं। इसी कड़ी में ग्राम पंचायत ठंढार के मां गायत्री भवन में सर्व प्रथम मां गायत्री की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम को प्रारंभ किया।

बुथ व पन्नाध्यक्षों का चयन
प्रत्येक ग्राम पंचायतों के बुथों में बुथ अध्यक्ष बनाया गया। प्रत्येक वार्ड में पन्ना अध्यक्ष के साथ सोशल मिडिया प्रभारी बनाया गया है। युवाओ को चार्ज करते हुए विधायक ने कहा ये भाजपा की सरकार वादा खिलाफी सरकार हैं जब सामने चुनाव आता है तभी सरकार को जनता की याद आती है और मतदाताओ को लुभाने के लिए तमाम प्रकार के योजना बनाकर लालच देकर सरकार बना लेता है फिर जनता को चार साल के लिए भुल जाता है।

कार्यकर्ताओं से सरकार की वादाखिलाफी से कराया अवगत
साथी हो, संगवारी हो, हम सब किसान के परिवार से है और हमारे परिवार के साथ, हमारे किसान के साथ हमेशा वादा खिलाफी किया है। आने वाले समय चुनाव का समय है, हर गांव जाएंगे पिछले पुरे आठ साल के बोनस के हिसाब कहां है, धान के एक एक दाना खरीदने का वादा कहां गया, धान के समर्थन मूल्य 2100 रुपये देने का वादा कहां गया इनके सरकार का घोषणा पत्र, घोषणा पत्र नहीं वचन पत्र होता है, संकल्प पत्र होता है। आज एक भी वायदा पुरा नही किया गया ऐसे सरकार को हमे बदलना है।

ये रहे शामिल
इस अवसर पर विधायक गिरवर जंघेल, सरपंच संघ के अध्यक्ष रंजीत चंदेल, गंडई ब्लाक अध्यक्ष साकेत दुबे, महासचिव दिलीप कुमार ओगरे, मोहसिन खान, शुभम राजपूत, रिपुराज सिंह, तानसेन साहू, पंचगण में अशोक यादव, मेघनाथ कुर्रे, चंद्रेश यादव, दुर्गेश जंघेल, समुन्दास खुटे, कोमल खुशरो, पन्ना अध्यक्ष चुम्मन जंघेल, राजेश यादव, लोकेश विश्वकर्मा, मेघेश्याम पटेल, आनंद जंघेल, रामसहाय जंघेल, आत्माराम जंघेल, मुकेश यादव, रामस्वरूप धुर्वे, तोरण जंघेल, खेमलाल खुटे, कुलदीप जोशी सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।