दुर्ग

बिन बुलाया मेहमान पहले शादियों में खाना खाता फिर करता था ये गंदा काम

विवाह सामारोह में पहुंचकर मंहगा मोबाइल पर हाथ साफ करने वाले युवक को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है।
2 min read
• •
Updated: 29 Nov 2017, 3:41 PM IST
Theft
theft in house

दुर्ग . विवाह सामारोह में पहुंचकर मंहगा मोबाइल पर हाथ साफ करने वाले युवक को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। चोरी के मोबाइल के साथ कसारीडीह निवासी गौरव देशलहरे पिता गोप कुमार देशलहरे (18 साल) को गिरफ्तार किया है। आरोपी को पुलिस ने न्यायालय में प्रस्तुत करने के बाद जेल भेज दिया।

बिना निमंत्रण जाता था शादियों में
पुलिस के मुताबिक गौरव शहर के आसपास खुले स्थान या फिर मैरिज पैलेस में होने वाले समारोह में बिना निमंत्रण के पहुंचता था। पहले वह मेहमान बनकर आराम से खाना खाता था। इसके बाद वह भीड़ का फायदा उठाकर मंहगे मोबाइल का चोरी कर वहां से भाग निकलता। बाद में वह चोरी के मोबाइल को सस्ते दामों में बेच देता।

ऐसे पकड़ में आया
पुलिस का कहना है कि उनके पास पहले से जानकारी थी कि गौरव मोबाइल चोरी कर बेचता है, लेकिन पुलिस उसे रंगे हाथ पकडऩा चाहती थी। उस पर नजर रखा जा रहा था। सोमवार को पुलिस को सूचना मिली कि गौरव के पास तीन एनराइड फोन है। जिसे वह बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है।

पद्मनाभपुर चौकी में था दर्ज है अपराध
तीनो मोबाइल आरोपी ने 24 नवंबर को रजवाड़ा पैलेस से चुराया था। मोबाइल चोरी होने की सूचना सेक्टर छह भिलाई निवासी संतोष पाण्डेय पिता कुंजलाल पाण्डेय (48 वर्ष) और शिवपारा निवासी चंडी मंदिर के पीछे रहने वाले सुमन खैखार (23 वर्ष ने दुर्ग सिटी कोतवाली में दर्ज कराया था। चोरी गई तीनों मोबाइल की कीमत 35 हजार रुपए होना बताया गया है।

मेडिकल दुकान में 50 हजार की चोरी
नेेहरू नगर स्थित अपोलो फार्मेसी दुकान के शटर का ताला तोड़कर गल्ले में रखे ५० हजार रुपए पर अज्ञात चोरों ने हाथ साफ कर दिए। सुपेला पुलिस ने आवेदक ग्राम देवगहन बालोद निवासी योगेश पटेल की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ धारा ४५७ व ३८० के तहत जुर्म दर्ज किया है। घटना २६ नवम्बर रात की है।

सुपेला पुलिस ने बताया कि चोरों ने गैस कटर से दुकान के शटर काताला तोड़ लिया। अंदर से प्रवेश कर एक बड़े काटून में दवा को भी पैक कर लिया, लेकिन बाहर निकालने में दिक्कत की वजह से काटून नहीं ले जा सके। दुकान प्रभारी रंजीत झा ने पुलिस को बताया कि चोर बॉडी स्प्रे का डिब्बा भी साथ ले गए। घटना की सूचना संस्था के प्रमुख लतीश कुमार को दी गई है।

Updated on:
29 Nov 2017, 3:41 PM IST
Published on: