दुर्ग

है न मजेदार : जिन्हें जानकारी नहीं देना थी उसी को साथ लेकर दिल्ली की टीम ने किया गोपनीय सर्वे

पारदर्शिता के लिए सर्वे व फीडबैक का कार्य आकस्मिक और गोपनीय ढंग से किया जाना था, लेकिन सर्वे के दौरान पूरे समय निगम के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारी घूमते रहे।

2 min read
Jul 28, 2018
है न मजेदार बात: जिन्हें जानकारी नहीं देना थी उसी को साथ लेकर दिल्ली की टीम ने किया गोपनीय सर्वे

दुर्ग. रि-सर्टिफिकेशन के तहत ओडीएफ का सच जानने शनिवार को दिल्ली के अफसर शहर पहुंचे। यहां 41 ओडीएफ स्पॉट और 50 पब्लिक टॉयलेट के अलावा खुले में शौच वाले संभावित स्थलों का रेंडम सर्वे कर फीडबैक लिया जाना था, लेकिन अफसरों ने महज कुछ घंटे में दर्जनभर स्थानों की फोटो खींचकर खानापूर्ति कर ली। पारदर्शिता के लिए सर्वे व फीडबैक का कार्य आकस्मिक और गोपनीय ढंग से किया जाना था, लेकिन सर्वे के दौरान पूरे समय निगम के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारी घूमते रहे। अफसर भी कर्मचारियों के बताई जगहों पर जाकर फीडबैक लेते रहे।

शहर को मिलना है ओडीएफ का दर्जा
दुर्ग निगम निगम क्षेत्र ओडीएफ यानी खुले में शौचमु्क्त घोषित किया जा चुका है। जनवरी में इसी तरह रि-सर्टिफिकेशन के तहत सर्वे के बाद शहर को ओडीएफ घोषित किया गया था। ओडीएफ की स्थिति को बनाए रखने के मकसद से निश्चित अंतराल में सर्वे कराया जाना है। इसी के तहत शनिवार को क्वालिटी कंट्रोल ऑफ इडिया के अफसर यहां पहुंचे थे। अफसर निगम और सूडा के अधिकारियों के साथ करीब 2 से 3 घंटे अलग-अलग इलाकों में घूमे और फोटोग्राफी की।

ये भी पढ़ें

हैै न आश्चर्य : पूरा शहर डेंगू की चपेट में और एक भी मरीज सरकारी अस्पताल में दाखिल नहीं

नहीं मिले कोई गड़बड़ी इसलिए पहले से तैयारी
निगम प्रशासन द्वारा सर्वे में अफसर को खुले में शौच का कोईभी प्रमाण नहीं मिले इसके लिएव्यापक प्रबंधकिया गया था। इसके लिएसंभावित स्थलों की पहले ही सफाई करा ली गई थी। जानकारी के मुताबिक जहां पहले सफाई कराई गई थी, वहीं सर्वे के लिए अफसरों को ले जाया गया।

यहां किया सर्वे लिया फीडबैक
शौचालय-शिक्षक नगर महावीर स्कूल, शासकीय झाड़ूराम उच्चतर माध्यमिक शाला में शौचालय की स्थिति, वहां की व्यवस्था और साफ सफाई।
सफाई व्यवस्था-तितुरडीह क्षेत्र के आदित्य नगर कॉलोनी की नालियों, सड़क की सफाई व्यवस्था।
घर-घर शौचालय-पद्मनाभपुर, तकियापारा, पाटणकर कॉलोनी के कुंदरा पारा में दर्जनभर घरों में शौचालय
ओडीएफ स्पॉट-ठगड़ा बांध क्षेत्र में ओडीएफ का मौका मुआयना किया और फोटो खींचकर अपलोड किए।

दिल्ली के ऑनलाइन निर्देर्शों के आधार पर सर्वे

दुर्ग निगम के प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी जसवीर सिंह भुवाल ने बताया कि दिल्ली के अफसरों ने ओडीएफ के रि-सर्टिफिकेशन के लिए सर्वे किया। अफसरों ने शौचालय और ओडीएफ के सर्वे के साथ फीडबैक भी लिए हैं। दिल्ली के ऑनलाइन निर्देर्शों के आधार पर सर्वे का प्रावधान है।

ये भी पढ़ें

पिस्टल दिखाया और कहा हम टोल टैक्स देते नहीं बल्कि लेते है, फिर क्या हुआ…
Published on:
28 Jul 2018 11:58 pm
Also Read
View All