7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पिस्टल दिखाया और कहा हम टोल टैक्स देते नहीं बल्कि लेते है, फिर क्या हुआ…

नेहरू नगर-अंजोरा बायपास का टोल टैक्स मांगने पर गुरुवार-शुक्रवार दरम्यानी रात 2.45 बजे कार सवार 4 युवकों ने जमकर दबंगई दिखाई।

2 min read
Google source verification
Durg crine

कार सवार युवकों ने पिस्टल दिखाया और कहा हम टोल टैक्स देते नहीं बल्कि लेते है, फिर क्या हुआ...

दुर्ग. नेहरू नगर-अंजोरा बायपास का टोल टैक्स मांगने पर गुरुवार-शुक्रवार दरम्यानी रात 2.45 बजे कार सवार 4 युवकों ने जमकर दबंगई दिखाई। टोला नाका के कर्मचारियों से गाली गलौच करते कहा कि वे टैक्स देते नहीं लेते है। इसके बाद पिस्टल दिखाकर 10 हजार का डिमांड भी किया। मामले में पुलिस ने शांति नगर निवासी राकेश तिवारी (46), नेहरुनगर निवासी कंवलजीत सिंह (35), हरिनगर निवासी योगेश खंडेलवाल (30) को गिरफ्तार किया है। एक अन्य फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।

विवाद बढऩे पर कर्मचारियों ने कार सवार के लिए बेरियर खोल दिया
कार सवार आरोपी बाफना टोल प्लाजा के लेन नंबर 8 से भिलाई की दिशा में आ रहे थे। टोल नाका के कर्मचारियों ने टोल टैक्स लेने नजदीक पहुंचने पर कार सवार यह कहते हुए गाली गलौच करने लगे कि वे टैक्स देते नहीं लेते है। इसी बात को लेकर तू तू-मंै मंै भी हुई। बात बढऩे पर आरोपियों ने पिस्टल निकाल लिया और हवा में लहराते हुए 10 हजार रुपए का डिमांड किया। विवाद बढऩे पर कर्मचारियों ने कार सवार के लिए बेरियर खोल दिया।

नशे में थे कार सवार
टोल नाका के प्रोजेक्ट मैनेजर हेमंत कुमार ने बताया कि घटना के समय कार सवार को समझाने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी गाली गलौच करते रहे। प्रोजेक्ट मैनेजर ने पुलिस को जानकारी दी है कि आरोपी घटना के समय शराब के नशे में धुत थे। पुलिस ने प्रोजेक्ट मैनेजर की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ गाली गलौच करने, जान से मारने की धमकी देना, उगाही के लिए धमकाना और आम्र्स एक्ट के तहत एफआइआर किया है।

पिस्टल लहराने वाला फरार
मोहन नगर पुलिस का कहना है कि आरोपियों को रविवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। इस मामले में एक आरोपी गिरफ्तार है। पिस्टल को फरार आरोपी के पास होना बताया है।

कैमरे में कैद है घटनाक्रम
पुलिस ने एफआइआर करने से पहले टोल प्लाजा में लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज देखा। घटनाक्रम सीसी टीवी में कैद है। पुलिस ने फुटेज को साक्ष्य के रुप में जब्त किया है। फुटेज के आधार पर मोहन नगर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया।