
Durg Rajyotsav 2026: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में आयोजित होने वाला राज्योत्सव का शासकीय कार्यक्रम विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा के निधन के बाद स्थगित कर दिया गया है। इसकी जानकारी मंत्री गजेंद्र यादव ने दी। उन्होंने बताया कि अहिवारा विधायक के निधन के चलते यह फैसला लिया गया है। हालांकि, राज्योत्सव के राज्य स्तरीय और प्रदेश के अन्य जिलों में होने वाले कार्यक्रम पूर्व निर्धारित समय के अनुसार जारी रहेंगे। यानी दुर्ग जिले के शासकीय आयोजन को ही स्थगित किया गया है, बाकी कार्यक्रमों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
मंत्री गजेंद्र यादव ने बताया कि भाजपा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा के निधन के कारण दुर्ग जिले में राज्योत्सव के तहत आयोजित होने वाले शासकीय कार्यक्रम को स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। विधायक के निधन के चलते जिले में होने वाले इस आयोजन को फिलहाल टाल दिया गया है।
दुर्ग जिले के शासकीय कार्यक्रम के स्थगित होने के बावजूद राज्योत्सव के बाकी आयोजनों पर इसका असर नहीं पड़ेगा। राज्य स्तरीय कार्यक्रम और छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों में होने वाले जिला स्तरीय आयोजन पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यथावत रहेंगे।
बता दें कि अहिवारा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का 78 वर्ष की उम्र में शुक्रवार को निधन हो गया। जानकारी के मुताबिक, वे लंबे समय से फेफड़ों की बीमारी से पीड़ित थे और हैदराबाद के यशोदा अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। उनके निधन से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है।