दुर्ग विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षाएं शनिवार से शुरू हो रही हैं। परीक्षाएं एमए विषय के साथ 25 अप्रैल तक चलेंगी।
भिलाई.दुर्ग विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षाएं शनिवार से शुरू हो गई। । परीक्षाएं एमए विषय के साथ 25 अप्रैल तक चलेंगी। करीब सवा लाख विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। मुख्य परीक्षा के लिए संभाग में 63 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिले के २२ केंद्रों में परीक्षा होगी। बीएससी के तीनों भागों का पहला पेपर आधार पाठ्यक्रम का है। इसी तरह बीसीए के विद्यार्थी डिस्क्रेट मैथ्स का पर्चा हल करेंगे। बीकॉम और बीए के विद्यार्थी हिंदी का पेपर देंगे।
बदल गया है दो सौ छात्रों का केंद्र
साइंस कॉलेज से बीए प्रथम वर्ष का फार्म भरने वाले दो सौ विद्यार्थियों का केंद्र बदल गया है। रोल नंबर १८३०१०६८२४ से लेकर १८३०१०७०४४ तक के विद्यार्थी जिनका परीक्षा केंद्र पहले साइंस कॉलेज था, अब उन्हें अपनी परीक्षा सेक्टर-८ भिलाई नायर समाजम महाविद्यालय में देनी होगी। परीक्षा तीसरी पाली में ही होगी। विवि प्रशासन का कहना है कि इन रोल नंबर वाले सभी विद्यार्थियों को केंद्र बदलने की सूचना उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर दे दी गई है।
अच्छे से पढ़ाई करें, ईमानदारी से परीक्षा दें
प्रभारी कुलपति, दुर्ग विवि डॉ. ओपी गुप्ता ने बताया कि बिना किसी मानसिक दबाव के अपनी परीक्षाएं दीजिए। परीक्षा से आधा घंटा पहले केंद्र में पहुंच जाएं। उत्तर लिखना शुरू करने से पहले पर्चे को अच्छी तरह से पढं़े। रजिस्ट्रार दुर्ग विवि डॉ. एसके त्रिपाठी ने बताया कि परीक्षा के लिए अच्छे से पढ़ाई करें, ईमानदारी से परीक्षा दें।
प्रस्तावना बनाने के बाद ही उत्तर लिखें
ओएमआर में कुछ भी गलती होने पर वाइटनर का उपयोग बिल्कुल भी न करें। कुछ भी डाउट होने पर पर्यवेक्षकों से ओएमआर भरने का तरीका पूछ लें। प्रथम कुलपति दुर्ग विवि डॉ. एनपी दीक्षित ने बताया कि परीक्षाओं के लिए आप सभी ने खूब मेहनत की होगी। इसलिए खुद पर यकीन रखिए। प्रस्तावना बनाने के बाद ही उत्तर लिखें, इससे आपका उत्तर प्रभावी लगेगा।