
रायपुर . प्रदेश में मौसम में लगातार परिवर्तन दर्ज किया जा रहा है। शुक्रवार सुबह से ही आसमान पर काले बादल छाए रहें। राजधानी के कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई तो वहीं, प्रदेश के कई जिलों में हल्की वर्षा दर्ज की गई है। मौसम वैज्ञानिक एपी चंद्रा के मुताबिक दक्षिण से आनी वाली आर्द्रता भरी हवाओं के कारण बादल छाए रहने की संभावना अभी कुछ दिनों तक बनी रहेगी। इसके असर से दक्षिण छत्तीसगढ समेत कुछ और जगहों में बारिश होने के आसार नजर आ रहे हैं।
शुक्रवार को रायपुर संभाग में अधितम तापमान सामान्य 3 डिग्री अधिक तथा शेष संभागों में सामान्य रहा। अधिकतम तापमान में बिलासपुर और सरगुजा संभागों में काफी वृद्धि हुई तथा शेष संभागों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ है। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान अम्बिकापुर में 15.80 डिग्री तथा सर्वाधिक अधिकतम तापमान बिलासपुर में 35.60 डिग्री दर्ज किया गया। छत्तीसगढ़ के कुछ संभागों में कही-कही गरज चमक के साथ वर्षा होने की संभावना है। आगामी 2 दिनों के बाद प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
स्थानीय पूर्वानुमान के मुताबिक आकाश मुख्यत: साफ रहेगा अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 34 डिग्री एवं 23 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।
बंद हुआ घर का कूलर AC
मार्च के शुरूआती दिनों में गर्मी ने जोर पकड़ लिया था। 1 से 3 मार्च तक तापमान 37 डिग्री तक पहुंच गया था। आलम यह हो गया था एसी कूलर का उपयोग करना शुरू कर दिया था। लेकिन इसके बाद राजस्थान में बदले मौसम का असर छत्तीसगढ़ में नजर आया। ठंडी हवाओं ने गर्मी को शांत कर दिया। जो अभी तक जारी है। शुक्रवार को मौसम ज्यादा मेहबान हुआ। लोग पूरे ताजगी के साथ बदले मौसम का मजा लेते हुए नजर आए।
संभाग अधिकतम न्यूनतम सामान्य से अंतर
रायपुर- 33.5 21.9 +3
बिलासपुर- 35.6 21.4 +3
पेण्ड्रारोड- 32.9 17.० 0
अम्बिकापुर- 30.6 15.8 +1
जगदलपुर- 34.9 18.8 +1
दुर्ग- 34.0 20.2 0
Updated on:
09 Mar 2018 09:47 pm
Published on:
09 Mar 2018 09:40 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
