दुर्ग

गुजराती लड़के ने दुर्ग की लड़की से सोशल मीडिया के जरिये पहले दोस्ती की फिर शारीरिक शोषण कर हो गया फरार

गुजरात के जूनागढ़ के रहने वाले शमशुद्दीन मकरानी नाम के लड़के ने सोशल मीडिया के जरिए दुर्ग की रहने वाली युवती से दोस्ती की। दोनों की दोस्ती परवान चढ़ी तो दोनों ने शारीरिक सम्बन्ध बनाये।
less than 1 minute read
Nov 27, 2019
beautifull_girl.jpg
demo pic

दुर्ग. सोशल मीडिया पर आपराधिक घटनाओं में काफी बढ़ोत्तरी हुई है। आये दिन लोग किसी न किसी तरह के दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है। जहाँ एक गुजराती लड़के ने सोशल मीडिया के जरिये दुर्ग की लड़की से दोस्ती की और बाद में उसके साथ दुष्कर्म किया।

गुजरात के जूनागढ़ के रहने वाले शमशुद्दीन मकरानी नाम के लड़के ने सोशल मीडिया के जरिए दुर्ग की रहने वाली युवती से दोस्ती की। दोनों की दोस्ती परवान चढ़ी तो दोनों ने शारीरिक सम्बन्ध बनाये। इसीदौरान लड़की गर्भवती हो गयी तो आरोपी गुजरात भाग गया।

जब लड़की ने इससे बात की तो उसने शादी करने से भी साफ़ इंकार कर दिया और लड़की से बात करना भी बंद कर दिया। लड़की ने युवती ने लोकलाज के डर से गर्भपात करवाया और लड़के के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Published on:
27 Nov 2019 07:54 pm