दुर्ग

Chhattisgarh Teacher Abuse: शिक्षक से गाली-गलौच और अभद्रता, धमधा में आरोपी होटल व्यवसायी अरेस्ट

Census duty controversy: धमधा में जनगणना ड्यूटी के दौरान एक सहायक शिक्षक के साथ दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक होटल संचालक ने शिक्षक से गाली-गलौच कर शासकीय कार्य में बाधा डाली।

2 min read
May 14, 2026
शिक्षक से गाली-गलौच और अभद्रता (photo source- Patrika)

Chhattisgarh Teacher Abuse: छत्तीसगढ़ के धमधा में जनगणना ड्यूटी के दौरान एक सहायक शिक्षक के साथ दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। आरोप है कि जनगणना के लिए जानकारी जुटाने पहुंचे शिक्षक के साथ एक होटल संचालक ने अभद्रता की, गाली-गलौच की और शासकीय कार्य (government work) में बाधा डाली। शिक्षक की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना ने जनगणना Census जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में लगे कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

ये भी पढ़ें

Teacher Rape Case: फेसबुक दोस्ती से शुरू हुआ रिश्ता, कांस्टेबल ने रेप के बाद शिक्षिका का कराया अबाॅर्शन

Chhattisgarh Teacher Abuse: जनगणना के लिए पहुंचे थे शिक्षक

शिकायतकर्ता अशोक कुमार देवांगन, जो प्राथमिक शाला तमेरपारा में सहायक शिक्षक हैं, भारत की जनगणना (Census of India) 2026–27 के तहत प्रगणक की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। 12 मई की शाम वे नगर पंचायत क्षेत्र के एक भवन में जनगणना संबंधी जानकारी जुटाने पहुंचे थे।

जानकारी मांगने पर हुआ विवाद

शिक्षक के अनुसार, जब उन्होंने भवन में संचालित होटल के मालिक संतोष पटेल से आवश्यक जानकारी मांगी, तो उसने सहयोग करने से इनकार कर दिया। आरोप है कि होटल संचालक (Hotel Operator) ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए उन्हें अपमानित किया और होटल से बाहर जाने के लिए कहा।

मानसिक तनाव और असुरक्षा की शिकायत

घटना के बाद शिक्षक ने इसे गंभीर बताते हुए थाना में लिखित शिकायत दर्ज (File a written complaint) कराई। उनका कहना है कि इस तरह की घटनाएं जनगणना जैसे राष्ट्रीय कार्य में लगे कर्मचारियों के मनोबल को प्रभावित करती हैं और सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ाती हैं।

Chhattisgarh Teacher Abuse: शिक्षक संघ ने की कार्रवाई की मांग

दुर्ग जिला शिक्षक संघ (Durg District Teachers Association) ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि जनगणना जैसे राष्ट्रीय महत्व के कार्य में लगे कर्मचारियों के साथ ऐसा व्यवहार अस्वीकार्य है। संघ ने प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

धमधा पुलिस (Dhamdha Police) के अनुसार शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी होटल संचालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने कहा है कि शासकीय कार्य में बाधा डालने और जनगणना कर्मियों से दुर्व्यवहार (abuse) करने वालों के खिलाफ कानून के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Published on:
14 May 2026 05:59 pm
Also Read
View All