
जशपुर शिक्षिका रेप केस (photo source- Patrika)
Teacher Rape Case: जशपुर जिले के कांसाबेल थाना क्षेत्र में एक शिक्षिका ने पुलिस कांस्टेबल पर दुष्कर्म और मानसिक प्रताड़ना का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी आरक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता के अनुसार, वर्ष 2020 में उसके पति की मृत्यु हो गई थी और वह अपने दो बच्चों के साथ रह रही थी। वर्ष 2023 में उसकी पहचान फेसबुक के जरिए आरक्षक रूद्रमणी यादव से हुई। बातचीत के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं।
शिकायत में बताया गया है कि 28 अप्रैल 2023 को आरोपी उसे बटईकिला क्षेत्र में घूमाने के बहाने ले गया, जहां सुनसान स्थान पर जबरन दुष्कर्म किया। पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद आरोपी लगातार उसका शारीरिक शोषण करता रहा। पीड़िता ने बताया कि वह दो बार गर्भवती हुई, लेकिन दोनों बार आरोपी ने दवा खिलाकर उसका गर्भपात करा दिया।
जब शिक्षिका ने आरोपी से दूरी बनाने की कोशिश की, तो उसने संबंध बनाए रखने के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया। विरोध करने पर गाली-गलौज, बदनाम करने की धमकी और आपत्तिजनक तस्वीरें वायरल करने की बात भी शिकायत में कही गई है।
पुलिस ने आरोपी कांस्टेबल रूद्रमणी यादव के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 376(2)(N) और अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
युवक को रेप केस में फंसाने का डर दिखाकर वसूली
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में भाजपा के निष्कासित पार्षद द्वारा एक युवक को दुष्कर्म केस में फंसाने की धमकी देकर 40 हजार रुपए मांगने का मामला सामने आया है। लगातार दबाव और धमकियों से परेशान युवक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। मामला घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है।
पुलिस के अनुसार, घरघोड़ा वार्ड क्रमांक-10 निवासी साहिल यादव (26) का धरमजयगढ़ क्षेत्र की एक युवती से पिछले 4-5 वर्षों से प्रेम संबंध था। कुछ दिन पहले दोनों के बीच विवाद हो गया, जिसके बाद युवती शिकायत लेकर घरघोड़ा थाना पहुंची। इस दौरान साहिल भी निष्कासित भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी के साथ थाने पहुंचा। दोनों पक्षों के बीच बातचीत के बाद समझौता हो गया और युवती ने कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई।
Published on:
11 May 2026 02:54 pm
बड़ी खबरें
View Allजशपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
