दुर्ग

Job Fair 2026: नौकरी की तलाश खत्म! छत्तीसगढ़ में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी जॉब, अभी जानें तारीख

Chhattisgarh Job Fair 2026: छत्तीसगढ़ में 22 मई 2026 को जिला स्तरीय रोजगार मेला एवं प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा। इसमें विभिन्न कंपनियां शामिल होंगी और 10वीं से लेकर उच्च शिक्षा प्राप्त युवाओं को सीधे इंटरव्यू के माध्यम से नौकरी पाने का अवसर मिलेगा।

2 min read
May 20, 2026
Chhattisgarh Job Fair 2026(photo-patrika)

ChhattisgarhJob Fair 2026: छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर आने वाला है। संचालक, रोजगार एवं प्रशिक्षण छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र Durg तथा छत्रपति शिवाजी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के संयुक्त तत्वावधान में 22 मई 2026, शुक्रवार को जिला स्तरीय रोजगार मेला एवं प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा। यह मेला छत्रपति शिवाजी प्रौद्योगिकी संस्थान के शिवाजी नगर परिसर में आयोजित होगा, जहां बड़ी संख्या में निजी और शैक्षणिक संस्थान भाग लेंगे। इस आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे और युवाओं को सीधे चयन का मौका मिलेगा।

ये भी पढ़ें

Chhattisgarh Job Fair: रोजगार की तलाश खत्म! रायपुर में लगेगा बड़ा जॉब फेयर, 400 से ज्यादा पदों पर सीधी भर्ती

Job Vacancy 2026: विभिन्न योग्यता वाले अभ्यर्थियों के लिए अवसर

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र Durg के उपसंचालक विष्णु कुमार केडिया ने जानकारी दी कि इस प्लेसमेंट कैम्प में विभिन्न शैक्षणिक योग्यताओं के अनुसार रिक्तियां उपलब्ध कराई गई हैं। इसमें 10वीं, 12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर, आईटीआई, डिप्लोमा इंजीनियरिंग, एएनएम, जीएनएम, नर्सिंग, एमबीबीएस, बीएएमएस और पैरामेडिकल डिप्लोमा धारक अभ्यर्थियों के लिए अवसर शामिल हैं। इस आयोजन का उद्देश्य अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार से जोड़ना और उन्हें विभिन्न कंपनियों में सीधे चयन का मौका प्रदान करना है।

इसमें शामिल उम्मीदवार

इस प्लेसमेंट कैम्प में विभिन्न शैक्षणिक योग्यताओं के अनुसार अभ्यर्थियों के लिए रिक्तियां उपलब्ध कराई गई हैं, जिनमें 10वीं और 12वीं पास, स्नातक और स्नातकोत्तर, आईटीआई और डिप्लोमा इंजीनियरिंग, इंजीनियरिंग स्नातक, एएनएम, जीएनएम और नर्सिंग, एमबीबीएस, बीएएमएस तथा डिप्लोमा पैरामेडिकल योग्यता वाले उम्मीदवार शामिल हैं। यह अवसर विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार पाने के इच्छुक युवाओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

छात्रों और युवाओं को मिलेगा सीधा रोजगार अवसर

इस रोजगार मेला के माध्यम से अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों और उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को रोजगार पाने का मौका मिलेगा। कई कंपनियां सीधे इंटरव्यू के माध्यम से चयन प्रक्रिया पूरी कर सकती हैं। आयोजकों ने संबंधित शैक्षणिक संस्थानों से भी आग्रह किया है कि वे अपने विद्यार्थियों को इस प्लेसमेंट कैम्प की जानकारी दें, ताकि अधिक से अधिक युवा इसका लाभ उठा सकें।

ऑनलाइन और ऑफलाइन जानकारी उपलब्ध

इच्छुक अभ्यर्थी रोजगार मेले से संबंधित विस्तृत जानकारी छत्तीसगढ़ रोजगार पोर्टल पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा उम्मीदवार जिला रोजगार कार्यालय जिला रोजगार कार्यालय दुर्ग से भी संपर्क कर सकते हैं। यह रोजगार मेला छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए नौकरी पाने का एक महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है। विभिन्न क्षेत्रों में रिक्त पदों के चलते बड़ी संख्या में चयन होने की संभावना जताई जा रही है।

Published on:
20 May 2026 11:38 am
Also Read
View All