दुर्ग

बच्चों की फेवरेट चोको पाई पर बड़ा एक्शन, अमानक बैच मिलने के बाद छत्तीसगढ़ में बैन की तैयारी

Chhattisgarh Food Department: दुर्ग में बच्चों की पसंदीदा Lotte Choco Pie के एक बैच को जांच में अमानक पाए जाने के बाद बिक्री और भंडारण पर रोक लगा दी गई है।
2 min read
Aug 18, 2026
Lotte Choco Pie Ban
बच्चों की फेवरेट चॉकलेट पर बड़ा एक्शन (photo source- Patrika)

Lotte Choco Pie Ban: बच्चों के बीच लोकप्रिय Lotte Choco Pie को लेकर छत्तीसगढ़ में खाद्य एवं औषधि विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। दुर्ग जिले में जांच के दौरान Choco Pie का एक बैच अमानक पाए जाने के बाद उसकी बिक्री और भंडारण पर रोक लगा दी गई है। अब विभाग पूरे छत्तीसगढ़ में इस बैच पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी कर रहा है।

Food Safety News: जांच में अमानक मिला Choco Pie का बैच

जानकारी के मुताबिक, भोपाल में हुई जांच के दौरान NM 10 DC 2, 672 ग्राम पैक वाला Lotte Choco Pie का एक पूरा बैच मानकों पर खरा नहीं उतरा। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद दुर्ग में खाद्य एवं औषधि विभाग ने तत्काल इस बैच की बिक्री और स्टॉक रखने पर रोक लगा दी। हालांकि, फिलहाल कार्रवाई सिर्फ जांच में अमानक पाए गए इसी बैच तक सीमित है। अन्य बैचों को लेकर विभाग की ओर से ऐसी कोई रोक नहीं लगाई गई है।

दिल्ली की केंद्रीय लैब में दोबारा होगी जांच

मामले की गंभीरता को देखते हुए खाद्य एवं औषधि विभाग अब सैंपल की दोबारा जांच कराने की तैयारी में है। इसके लिए नमूना दिल्ली स्थित केंद्रीय प्रयोगशाला भेजा जाएगा। केंद्रीय लैब की रिपोर्ट के बाद यह स्पष्ट होगा कि उत्पाद में किस स्तर की कमी पाई गई और आगे किस तरह की कार्रवाई की जानी है।

पूरे छत्तीसगढ़ में बैन की तैयारी

अमानक बैच की बिक्री पर दुर्ग में रोक लगाए जाने के बाद अब पूरे प्रदेश में इसकी सप्लाई रोकने की तैयारी चल रही है। खाद्य विभाग ने पूरे छत्तीसगढ़ में प्रतिबंध लगाने के लिए कमिश्नर दुर्ग को पत्र भेजा है। विभाग की नजर इस बात पर भी है कि संबंधित बैच का स्टॉक किन-किन जिलों में पहुंचा है और बाजार में इसकी कितनी मात्रा उपलब्ध है।

Lotte Choco Pie Chhattisgarh: डिस्ट्रीब्यूटर और कंपनी से मांगी जानकारी

विभाग ने संबंधित डिस्ट्रीब्यूटर और चेन्नई स्थित कंपनी से भी जानकारी मांगी है। अधिकारियों की ओर से बैच के कुल उत्पादन और देशभर में इसकी सप्लाई से जुड़ी जानकारी जुटाई जा रही है। इससे यह पता लगाने में मदद मिलेगी कि अमानक पाए गए बैच की सप्लाई छत्तीसगढ़ के अलावा दूसरे राज्यों में भी हुई है या नहीं।

दुकानदारों को स्टॉक लौटाने के निर्देश

खाद्य विभाग ने दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि अमानक पाए गए संबंधित बैच की Choco Pie की बिक्री या भंडारण न करें। दुकानदारों से स्टॉक डिस्ट्रीब्यूटर को वापस लौटाने को कहा गया है। फिलहाल विभाग केंद्रीय लैब की रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है। इसके बाद आगे की कार्रवाई और प्रदेशव्यापी प्रतिबंध को लेकर स्थिति और स्पष्ट होगी।

Updated on:
18 Aug 2026 04:55 pm
Published on:
18 Aug 2026 04:55 pm