दुर्ग

Breaking: किराए के मकान में चोरी की साजिश रच रहे महाराष्ट्र गिरोह को पुलिस ने पकड़ा

शहर में बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बनाने वाले महाराष्ट्र गिरोह को पकडऩे में शहर पुलिस को सफलता मिली है।
2 min read
Jul 09, 2018
patrika
Breaking: किराए के मकान में चोरी की साजिश रच रहे महाराष्ट्र गिरोह को पुलिस ने पकड़ा

दुर्ग. शहर में बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बनाने वाले महाराष्ट्र गिरोह को पकडऩे में शहर पुलिस को सफलता मिली है। क्राइम ब्रांच पुलिस ने कृष्णा बागड़े (20) ग्राम-चादोली,थाना-कारदा,जिला-भंडारा निवासी, मनीष पटेल ऊर्फ मोनू (26) पता इतवारी अनाज बाजार फुटपाथ नागपुर (महाराष्ट्र), प्रशांत ऊर्फ सोनू (28) तालपुरी मकान नम्बर 541 मोगरा भवन भिलाई नगर व जितेंद्र कुमार साहू (19) रुआबंधा बजरंग चौक भिलाई को गिरफ्तार किया है। चारों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।

गिरोह के सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया

क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि कुंदरा पारा पोटिया में कुछ लड़के किराये से रह रहे है। जिनका दिनचर्या एवं गतिविधियां संदिग्ध है। इसके आधार पर सबसे पहले कृष्णा बागड़े को हिरासत में लिया। साथ ही पुलिस ने हैंड बैग में ताला तोडऩे का औजार व पेंचकस जब्त किया। बाद में पुलिस ने अन्य गिरोह के सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

पुराने आदतन बदमाश
क्राइम ब्रांच के टीई भावेश साव ने बताया कि आरोपी पूछताछ में आरोपियों ने चोरी का अपराध करना स्वीकार किया है। पहले घरो की रैकी करते फिर चोरी करते। आरोपी महाराष्ट्र के भण्डारा जिले के शातिर नकब जन है। वे 12-15 साल से नागपुर भण्डारा क्षेत्र में चोरी, नकबजनी, पाकिटमारी का अपराध करते आ रहे हैं। पुलिस से बचने आरोपी दुर्ग में किराए का मकान लेकर रह रहे थे।

यहा की थी चोरी
१. मैत्री नगर में राडो कंपनी की घड़ी, पायल एक नग 3.बिछिया आर्टिफिशियल ज्वेलरी कीमती- 5500 रुपए।
२.पुष्पक नगर से सोने का डायमंड लगा कान का एक जोड़ी टाप्स,एक पेन जिसमें निब सोने का था, रेड एंड गोल्ड कलर का माला ,सफेद मोती का माला,अमेरिकन डायमंड चूडी,एक जोड़ी चूडी, टाप्स हरा कत्था सोने कलर का, सफेद टाप्स स्टोन वाला पत्थर 45,000।
३. जंयती नगर से सोने से बना कान की खूटी एक जोड़ी, सोने की नाक की फुल्ली एक कीमती 10500 रुपए व नकदी 1800 रुपए।

Published on:
09 Jul 2018 04:53 pm