
बिलासपुर-रायपुर रेलवे ट्रैक पर टूटकर गिरा पहाड़ का हिस्सा, कई ट्रेनें प्रभावित
रायपुर/पेंड्रारोड. बिलासपुर-रायपुर रेलवे ट्रैक पर आज सुबह बड़ा हादसा टल गया। पेंड्रा रोड के पास सोमवार सुबह अचानक पहाड़ी से चट्टान टूटकर ट्रैक पर गिर गया। पहाड़ का बड़ा हिस्सा गिरने से पूरा ट्रैक पत्थरों से भर गया। इसी दौरान ट्रैक पर अपनी स्पीड से दौड़ रही गोंदिया जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन के लोको पायटल ने इमर्जेंसी ब्रेक लगाकर सैकड़ों यात्रियों की जान बचा ली। वरना ट्रेन के पलटने से बड़ा हादसा हो जाता। इधर हादसे की वजह से कई ट्रेनें प्रभावित हो गई है।
मिली जानकारी के अनुसार बिलासपुर-पेंड्रारोड रेल खंड में भनवारटंक के पास रविवार शाम को हुई तेज बारिश के चलते एक चट्टान टूटकर ट्रैक पर गिर गया। इसके चलते बिलासपुर कटनी अप और डाउन, पेंड्रा-बिलासपुर अप और डाउन की पैसेंजर ट्रेनें रद्द हो गई हैं। वहीं कई ट्रेनें इसकी वजह से लेट हो गईं हैं।
वहीं, आज सुबह की घटना के बाद इस रूट पर कई ट्रेनों का आवागमन बाधित हो गया है। बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस भनवारटंक के पास ही पिछले कई घंटों से खड़ी है। घटना की जानकारी लगने के बाद रेलवे कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंच गए। रेलवे ट्रैक से पत्थरों को हटाने का काम चल रहा है।
यात्रियों में मचा हड़कंप
बरौनी से चलकर गोंदिया जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन में यात्री उस वक्त हड़कंप मच गया जब ट्रेन के ड्राइवर ने इमर्जेंसी ब्रेक लगाई। कुछ देर तक तो किसी को समझ में नहीं आया। इसके बाद ट्रेन से उतर कर यात्रियों ने ट्रेन रूकने की वजह पूछी। जिसके बाद पता चला कि पहाड़ का हिस्सा गिरने से ट्रेन के ड्राइवर ने इमर्जेंसी ब्रेक लगाई।
अभी तक ये गाड़ी हुई प्रभावित
1. गाड़ी संख्या 68740/68739 बिलासपुर-पेंड्रारोड़-बिलासपुर मेमू आज दिनांक 09 जुलाई को रद्द रहेगी।
2. गाड़ी संख्या 68747 बिलासपुर-कटनी लोकल को उस्लापुर में समाप्त के जा रही है।
3. गाड़ी संख्या 68747 कटनी-बिलासपुर लोकल आज दिनांक 09 जुलाई को रद्द रहेगी।
4. गाड़ी संख्या 9659 शालीमार-उदयपुर एक्सप्रेस को बिलासपुर से अनूपपुर तक पैसेंजर के रूप में चलाई जा रही है।
Published on:
09 Jul 2018 04:51 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
