7 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सब्जी सड़क पर फेंककर धरने पर बैठी महिला विक्रेता, मंत्री से बात करने को लेकर पुलिस से हुई बहस

महिलाएं रामनगर बाजार को दूसरी जगह शिफ्ट करने से नाराज होकर मंत्री के खिलाफ धरने में बैठकर प्रदर्शन किया।

2 min read
Google source verification
CG news

सब्जी सड़क पर फेंककर धरने पर बैठी महिला विक्रेता, मंत्री से बात करने को लेकर पुलिस से हुई बहस

रायपुर. राजधानी रामनगर बाजार में सब्जी बेचने वाली महिलाओं ने आज अपनी मांगों को लेकर मंत्री के बंगले के सामने प्रदर्शन किया। महिला विक्रेताओं ने मंत्री राजेश मूणत के बंगले के सामने सड़क पर सब्जी फेंककर धरने में बैठ गई। महिलाएं रामनगर बाजार को दूसरी जगह शिफ्ट करने से नाराज होकर मंत्री के खिलाफ धरने में बैठकर प्रदर्शन किया।

Read More News: 60 साल पुरानी इस बाइक को 2 लाख में खरीदने को तैयार हैं कई लोग, दिल्ली-मुंबई से भी आए ऑफ

इधर मामले की सूचना के बाद घटना स्थल पर पहुंची सिविल लाइन पुलिस बल की टीम ने प्रदर्शनकारियों को शांत कराया। इस दौरान महिलाएं मंत्री मूणत से बात करने की जिद पर अड़े रहे। हालांकि कुछ देर बाद पुलिस की समझाइश के बाद प्रदर्शनकारी महिलाएं शांत हुई। इस दौरान पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी।

Read More News: संविलियन से खुश नहीं होने वाले शिक्षाकर्मियों को सरकार ने दिया ये ऑप्शन, 14 जुलाई है अंतिम तिथि

ब्जी बाजार को कर दिया गया है शिफ्ट
राजधानी के रामनगर सब्जी बाजार को प्रशासन ने हाल ही में तेलधानी नाका ओवरब्रिज के नीचे शिफ्ट कर दिया है। इधर शिफ्ट करने के बाद सब्जी विक्रेता नाराज हो गए। अपनी तकलीफों को बताते हुए सब्जी विक्रेताओं ने पुन: उसी जगह सब्जी लागने की प्रशासन से गुहार लगाई। मामले का निराकरण नहीं होने के बाद आज सब्जी विक्रेताओं ने मंत्री राजेश मूणत के खिलाफ हल्ला बोला। वहीं, आज प्रदर्शन के बाद भी महिलाओं सब्जी विक्रेताओं की मांगे नहीं सुनी गई।

Read More News: सबको यही लगा कि मजनू ने लड़की पर एसिड फेंका मगर सच्चाई जानकर डॉक्टर्स की अब तक नहीं रुक रही हंसी

Read More News: नर्स को ऑटो वाले से हुआ प्यार, जब नहीं मानी ये बात तो युवक ने काट दी GF की गर्दन

Read Also: चैटिंग चैटिंग में हो गया प्यार, फिर आधी रात को दोनों ने दिया इस घटना को अंजाम...