सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के रहने वाले कुशल कांकरिया फिल्म देखने के लिए ऑनलाइन टिकट बुक कर रहा था। इसके लिए उसने गूगल पर सर्च कर नम्बर निकला और फोन के जरिए टिकट बुक करने लगा। उसके फ़ोन पर एक लिंक का मैसेज आया।
दुर्ग. मूवी देखने के लिए एक युवक को टिकट बुक करना एक लड़के को इतना महंगा पड़ा की उसे एक टिकट के लिए 19628 रुपये चुकाने पड़ गए। दरअसल मामला ऑनलाइन ठगी का है। युवक टिकट बुक करने के दौरान ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गया।
जानकारी के अनुसार सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के रहने वाले कुशल कांकरिया फिल्म देखने के लिए ऑनलाइन टिकट बुक कर रहा था। इसके लिए उसने गूगल पर सर्च कर नम्बर निकला और फोन के जरिए टिकट बुक करने लगा। उसके फ़ोन पर एक लिंक का मैसेज आया। लिंक को ओपन कर जैसे ही उसने उसमें वांक्षित डिटेल भरे उसके खाते से तीन बार में कुल 19628 रुपये कट गए।
युवक ने इसकी पड़ताल करने के लिए मिराज सिनेमा के अधिकारियों से बात की तो उसके होश उड़ गए। जिस नम्बर पर उसने फोन कर टिकट बुक किया था वह नम्बर उस सिनेमा घर का था ही नहीं। गूगल पर उसे मिराज सिनेमा के नाम से फर्जी नम्बर मिला था।
आपको बता दें कि इस तरह की ठगी का यह तीसरा मामला है। इससे पहले मध्यप्रदेश के इंदौर में भी इस तरह की ठगी को अंजाम दिया जा चुका है। पीड़ित के शिकायत के बाद मामले की जांच अब साइबर सेल के पास भेज दी गयी है। वह मामले की जांच कर रही है।