CG Gang Rape: नाबालिग के साथ गैंगरेप के गंभीर मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 2018 से 2025 के बीच पीड़िता का यौन शोषण किया गया।
CG Gang Rape: दुर्ग जिले में नाबालिग के साथ गैंग रेप के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। छह लोग पिछले आठ साल से नाबालिग के साथ गैंग रेप कर रहे थे। रेप तब शुरू हुआ जब वह 14 साल की थी। बताया जा रहा है कि कुछ प्रभावशाली लोगों ने नाबालिग को पब्लिक वर्क्स डिपार्टमेंट (PWD) में नौकरी का झांसा दिया था।
एक दिन पहले महिला थाना पुलिस ने इस मामले में जुर्म दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने बताया कि 30 जनवरी को पीड़िता अपनी मां के साथ थाने पहुंची और मामले की शिकायत की। आवेदन में बताया गया है कि अप्रैल 2018 से अक्टूबर 2025 के बीच छह आरोपियों ने नाबालिग होने के बावजूद पीड़िता के साथ गैंगरेप किया।
पुलिस ने धारा 65(1), 70(2) BNS और POCSO एक्ट की धारा 6, 12 के तहत जुर्म दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी विजय स्वैन (37 साल) निवासी दुर्गा नगर पश्चिम भिलाई और अनिल चौधरी (60 साल) निवासी जोन 1 को गिरफ्तार कर लिया है।
CG Gang Rape: बाकी आरोपियों के संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। गैंगरेप पीड़िता अब नाबालिग से बालिग हो गई है। इस रेप केस में शहर के कई रसूखदार लोगों के नाम सामने आए हैं। पुलिस ने अभी तक उनके नाम नहीं बताए हैं। पुलिस का कहना है कि सबूतों के आधार पर जांच की जा रही है। घटना के चार आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।