दुर्ग

3 गोली लगने के बाद कलेक्शन एजेंट ने कहा: बाइक पर आए और लूट लिए साढ़े चार लाख

स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पहले पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देकर एक ही बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने दिनदहाड़े कलेक्शन एजेंट पर गोली चलाई और 4.50लाख रुपए लूट कर भाग गए।

3 min read
Aug 14, 2018
3 गोली लगने के बाद कलेक्शन एजेंट ने कहा: बाइक पर आए और लूट लिए साढ़े चार लाख

दुर्ग. स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पहले पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देकर एक ही बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने दिनदहाड़े कलेक्शन एजेंट पर गोली चलाई और 4.50लाख रुपए लूट कर भाग गए। यह घटना मंगलवार को दोपहर करीब 3.30 बजे इरानी डेरा लक्ष्मीबाई चौक रोड पर लिटिल मिलेनियम नर्सरी स्कूल के मुख्य गेट सामने की है। यह स्थान नगर निगम कार्यालय से लगभग 100 मीटर दूर है। इस मार्ग पर दिन भर लोगों का आना जाना लगा रहता है। दिनदहाड़े फायर होने से लोगों में हड़कंप मच गया। इस घटना ने पुलिस प्रशासन में भी खलबली मचा दी। सूचना पर पुलिस ने शहर के चारों तरफ नाकेबंदी की पर लुटेरों का कोई सुराग नहीं मिला। गोली लगने से घायल कलेक्शन एजेंट शांति नगर भिलाई निवासी अश्वनी बिसोई (30) को नजदीक के साईं अस्पताल के बाद सेक्टर-९ अस्पताल में दाखिल कराया गया है। पुलिस ने बताया कि गोली अश्वनी के बाए हाथ की भुजा में लगी है।

उधर से गुजर रहे असलम ने घायल एजेंट को पहुंचाया अस्पताल
इस मार्ग पर आमतौर लोगों की दिनभर आवाजाही होती है, लेकिन घटना के समय इलाका सुनसान था। इसका फायदा आरोपियों ने उठाया। इसी रास्ते से गुजर रहे केलाबाड़ी निवासी असलम कुरैशी (४० वर्ष) की नजर खून से लथपथ बाइक के नजदीक खड़े अश्वनी बिसोई पर पहले पड़ी। अश्वनी ने उसे घटना की जानकारी दी कि बाइक सवार तीन युवकों ने गोली मारकर उसके हाथ से काले रंग का बैंग लूट कर भाग गए हैं। बैग में साढ़ चार लाख रुपए हैं। यह जानकारी मिलते ही असलम ने बिना देरी किए अश्वनी को सांई अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी। जांच के दौरान डॉक्टर ने गोली को भुजा में फंसे होने व गोली को निकलाने के लिए ऑपरेश करने की बात कही। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने रेफर टिकट बनवाकर उसे सेक्टर-९ अस्पताल पहुंचाया।

ये भी पढ़ें

लक्की ड्रा में कार जीतने के नाम पर मिठाई के लिए 40 हजार मांगा तब-तक ठगा चुके थे सवा लाख नकद

आदर्श नगर की ओर से लौट रहा था
अश्वनी ने बताया कि वह सीएमएस का कलेक्शन एजेंट है। दुकानों में जाकर वह कलेक्शन करता है और रुपए को बैंक में जमा करता है। घटना के पहले वह आदर्श नगर गया था। वहां से रुपए लेकर शहर की ओर आ रहा था। ईरानी डेरा के पास अचानक यह घटना हो गई। अचानक हुई इस घटना के बाद वह घबरा गया।

पहुंचते ही घटना हुई। तीन बार चलाईगोली
कलेक्शन एजेंट ने बताया कि बाइक सवार युवक पहले से खड़े थे। उनके हाथ देकर रुकने का इशारा करने पर वह रुका था। रुकते ही एक युवक ने पिस्टल निकाली और तीन बार फायर कर बैंग छिन लिया। इसके बाद वे भाग निकले। गोली लगने से उसे कुछ समझ में नहीं आ रहा था। लगातार खून निकलने से वह घबरा गया और बाइक का सहारा लेकर वहीं खड़े हो गया। आरोपी युवक लाल रंग की बाइक पर सवार थे।

मोबाइल की वजह से गोली नहीं लगी
अश्वनी जींस पहना था। वह पैंट की जेब में मोबाइल रखा था। एक गोली सीधे भुजा में लगी। दूसरा फायर आरोपियों ने जांघ पर निशाना सांध कर किया था, लेकिन मोबाइल में लगने के बाद बुलेट की दिशा बदल गई। कलेक्शन एजेंट का कहना था कि युवकों ने तीन फायर किया।

पीछा करके दिया गया घटना को अंजाम
अश्वनी का कहना है कि वह फायर करने वाले युवकों को पहचान लेगा। तीनों युवकों की उम्र २५ से ३० वर्ष की बीच है। युवकों ने चेहरे पर किसी तरह का रुमाल या गमछा नहीं लपेटा था। पुलिस का अनुमान बाइक सवार युवक अश्वनी का पीछा कर रहे थे। सुनसान जगह देख घटना को अंजाम दिया। आरोपियों को उसके रकम लेकर चलने की जानकारी थी।

नाकेबंदी में सफलता नहीं मिली खंगाले जा रहे सीसीटवी फुटेज
घटना को अंजाम देने वाले युवक आदर्श नगर की ओर भागे हैं। घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी डॉ. संजीव शुक्ला, सीएसपी भोजराम पटेल, क्राइम ब्रांच प्रभारी भावेश साव, टीआई सिटी कोतवाली सुरेश कुमार मौके पर पहुंचे। पीडि़त से पूछताछ करने के बाद एसएसपी ने शहर में नाकेबंदी के निर्देश दिए। घंटे भर बाद आरोपियों का पता नहीं चलने पर आसपास क्षेत्र में लगे सीसी टीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।

ये भी पढ़ें

Independence Day: 8 की उम्र में मैंने गांव में नारा सुना, कपड़ा पहनो खादी के, जय बोलो महात्मा गांधाी के

Published on:
14 Aug 2018 11:50 pm
Also Read
View All