दुर्ग

SP के स्टेनो ने प्रधान आरक्षक से मांगा 20 हजार रिश्वत, शिकायत करने पर कर दिया लाइन अटैच

एसपी के स्टेनो द्वारा ट्रांसफर के नाम पर प्रधान आरक्षक (CG police constable)से 20 हजार रिश्वत (Bribe)मांगे जाने की शिकायत सामने आई है। इस पर एसपी प्रखर पाण्डेय ने जांच के आदेश दिए हैं।
2 min read
• •
Updated: 8 Sep 2019, 11:29 AM IST
SP के स्टेनो ने प्रधान आरक्षक से मांगा 20 हजार रिश्वत, शिकायत करने पर कर दिया लाइन अटैच
SP के स्टेनो ने प्रधान आरक्षक से मांगा 20 हजार रिश्वत, शिकायत करने पर कर दिया लाइन अटैच

दुर्ग. एसपी (SP Durg) के स्टेनो द्वारा ट्रांसफर (Transfer)के नाम पर प्रधान आरक्षक से 20 हजार रिश्वत (Bribe police) मांगे जाने की शिकायत सामने आई है। इस पर एसपी प्रखर पाण्डेय ने जांच के आदेश दिए हैं। स्टेनो सुरेन्द्र साहू के खिलाफ प्रधान आरक्षक ने शिकायत की है। खास बात यह है कि शिकायत के बाद प्रधान आरक्षक यशंवत देवांगन को भी यातायात विभाग से लाइन में अटैच कर दिया गया है। (Durg police)

शिकायत के बाद दी चेतावनी
जांच अधिकारी का नाम सोमवार को तय किया जाएगा। दोनों पक्षों का कथन लेने के बाद ही प्रतिवेदन तैयार करके एसपी को सौंपा जाएगा। उल्लेखनीय है कि दो वर्ष पहले तत्कालीन एसपी अमरेश मिश्रा ने स्टाफ के सामने स्टोनो को जमकर फटकार लगाई थी। साथ ही चेतावनी दी थी कि दोबारा किसी तरह शिकायत आने पर उसके खिलाफ सेवा समाप्ति की कार्रवाई की जाएगी। तब भी एक आरक्षक ने शिकायत की थी।

खाद्य विभाग में नौकरी लगाने के नाम पर 2 लाख की ठगी
दुर्ग में सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर 2 लाख की ठगी करने के मामला सामने आया है। इस मामले में मोहन नगर पुलिस ने उरला निवासी मेघराम यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस के मुताबिक मेघराम यादव ने खुद को भारतीय खाद्य निगम धमधा नाका में अधिकारी बताकर बेरोजगार टुमन लाल को झांसे में लिया। उसे बताया कि वह अपने विभाग में नौकरी लगवा सकता है।

इसके लिए मोटी राशि खर्च करनी पड़ेगी। उसकी बातों में आकर पीडि़त ने पहले 1 लाख रुपए नकद दिए। इसके किस्तों में रकम दी। इस तरह दो लाख रुपए ले लिए गए। मई 2018 से अब तक नौकरी नहीं मिली तो आरोपी से मिलने पहुंचा, लेकिन वह टालमटोल करके निकल गया।

फोन उठाना बंद कर दिया
पीडि़त युवक का कहना था कि आरोपी मेघराम ने फोन उठाना बंद कर दिया। अनजान नबंर से फोन करने पर वह फोन अवश्य उठाता, लेकिन आवाज पहचान जाने के बाद वह फोन काट देता।

Chhattisgarh Durg से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter और Instagram पर ..

ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.

Published on: