दुर्ग

कलेक्शन एजेंट को गोली मारकर लूटने वाले बदमाशों का अब-तक नहीं मिला सुराग

नगर पालिक निगम कार्यालय के 300 मीटर दूर स्थिति ईरानी डेरा के सामने गोली मारकर 4.50 लाख की लूट करने के मामले में आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं।
2 min read
Aug 17, 2018
Durg crime
कलेक्शन एजेंट को गोली मारकर लूटने वाले बदमाशों का अब-तक सुराग नहीं मिला

दुर्ग. नगर पालिक निगम कार्यालय के 300 मीटर दूर स्थिति ईरानी डेरा के सामने गोली मारकर 4.50 लाख की लूट करने के मामले में आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। घटना के बाद मौके पर पहुंचे एसएसपी डॉ.संजीव शुक्ला ने तत्काल जिम्मेदार अधिकारियों को अलग अलग बिन्दु पर जांच के निर्देश दिए थे। पुलिस दावा कर रही है कि वे आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लेगें। उनकी जांच उच्च अधिकारियों के मार्गदर्शन में चल रही है। इस मामले की जांच करने दुर्ग सीएसपी भोजराम पटेल के नेतृत्व में जांच टीम का गठन किया है। टीम में क्राइम ब्रांच प्रभारी समेत आधा दर्जन अनुभवी टीआई स्तर के अधिकारियों को रखा गया है। जांच में पुलिस अब तक केवल स्थल निरीक्षण और पीडि़त कलेक्शन एजेंट का बयान ही दर्जकर पाई है।

मिला अहम सुराग
पुलिस ने दावा किया है कि उन्हें घटना से संबंधित अहम सुराग मिला है। आदर्श नगर से लेकर रानी लक्ष्मीबाई चौक कसारीडीह मार्ग पर दुकानों पर लगे सीसी टीवी फुटेज को खंगाला गया है। फुटेज में कुछ तस्वीर ऐसी है जिसे जांच के लिए बिन्दु बनाया गया है। पुलिस का दावा है कि वे फुटेज की मदद से आरोपी तक पहुंचगें।

जाने शहर के गोली कांड को
पोलसाय पारा में हत्या : २०१२ में पोलसायपारा में बीएसपी कर्मचारी और जमीन कारोबार से जुड़े राजकुमार साहू की हत्या गोली मारकर कर की गई थी। हत्या का मुख्य वजह लेन देन रहा। पुलिस ने एक माह बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गंजपारा में जैन तपंती की हत्या : १ जनवरी २०१८ की सुबह ६ बजे जैन तीर्थ नगपुरा के संस्थापक रावलमल जैन व उनकी पत्नी सूरजी देवी की हत्या गोली मार कर दी गई। जैन दंपती की हत्या के कुछ घंटे बाद पुलिस ने मृतक दपंती के बेटे संदीप जैन को गिरफ्तार कर लिया। हत्या की वजह पारिवारिक कलह बताया गया है।

ईरानी डेरा कसारीडीह : १४ जनवरी दोपहर ३.३० बजे तीन बाइक सवार युवकों ने कलेक्शन एजेंट अश्वनी बिसोई के ऊपर गोली दाग ४.५० लाख रुपए लूट लिए। इस घटना में गोली बाह में लगने के कारण अश्वनी की जान बच गई। स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पहले हुई इस घटना से पुलिस सकते आ गई क्योंकि स्वतंत्रता दिवस पर तीन दिन पहले से ही कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की दावा कर रही थी। घटना स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पहले ही घटी थी।

Published on:
17 Aug 2018 12:00 pm