अर्थव्‍यवस्‍था

अब FREE में नहीं होगा आधार में किसी तरह का बदलाव, लगा 18% GST

UIDAI ने आधार सर्विसेज के चार्ज पर अब जीएसटी लगा दिया है। इसकी दर 18 फीसदी होगी।
2 min read
• •
Updated: 5 Feb 2018, 3:10 PM IST
aadhaar

नई दिल्ली। अगर आधार कार्ड में किसी तरह का बदलाव करवाना चाहते हैं तो अब आपको पहले से ज्यादा पैसा देना पड़ेगा। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने सेवाओं के चार्जेस बढ़ा दिए हैं। UIDAI ने आधार सर्विसेज के चार्ज पर अब जीएसटी लगा दिया है। इसकी दर 18 फीसदी होगी। यानि अब आधार अपडेशन के लिए करीब 5 रुपए ज्यादा देने होंगे।

अब करीब 30 रुपए देना होगा
आधार कार्ड में अपनी जानकारी यानि जन्मतिथी, मोबाइल नंबर, पता, इमेल और जेंडर का चार्ज अबतक 25 रुपए देना होता था। अब इन सर्विसेज पर 18 फीसदी जीएसटी देना होगा। यानि अब 25 नहीं बल्कि 29.50 रुपए भुगतान करना होगा।


आधार की कौन सी सेवा अभी फ्री
आधार संबंधी बहुत सी सेवाएं अभी भी मुफ्त हैं। जिसमें आधार का इनरोलमेंट, बच्च की बायोमैट्रिक डिटेल्स जैसी सेवाएं शामिल हैं।


क्यों बढ़ाया गया सर्विस चार्ज
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) को आधार कार्ड में बदलाव के लिए आधार सर्विस सेंटर पर अधिक शुल्क वसूला जाता है। ऐसी शिकायतों को देखते हुए यूआईडीएआई ने आधार सर्विस के चार्ज तय किए हैं। यूआईडीएआई ने लोगों को आगाह किया है कि आधार संबंधी सेवाओं के लिए किसी तरह का अतिरिक्त भुगतान नहीं किया जाए। अगर कोई तय दर से अधिक मूल्य की मांग करता है तो उसकी शिकायत तुरंत 1947 पर फोन करके की जा सकती है।


पत्रिका की खबर पर लगी मुहर
पत्रिका ने 22 जनवरी को ही एक रिपोर्ट में कहा था कि UIDAI को जल्द ही आत्म निर्भर बनाने की तैयारी में है। इसके लिए तैयारी शुरू हो गई है। वे कहते हैं, 'इस संबंध में कई बार चर्चा की जा चुकी है। हमने पाया है कि आधार को लोकप्रिय बनाने के लिए हमें काफी हद तक पेटीएम, ओला और उबर जैसी सेवाओं का मॉडल अपनाना होगा। पहले से मौजूदा व्यवस्थाओं के मुकाबले पूरी तरह नई व्यवस्था को अपनाने के लिए इन्होंने जिस तरह आम लोगो को प्रेरित किया उसी की वजह से ये इतनी जल्दी सफल हुई हैं। लेकिन अब अधिकांश नागरिकों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है, ऐसे में हमें अब भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) को जल्द ही आत्म निर्भर बनाने की तैयारी शुरू करनी ही होगी।'

Updated on:
5 Feb 2018, 3:10 PM IST
Published on: