26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब केवल यहां बनेंगे आधार कार्ड, बदल गया नियम

प्रधान डाकघर शहडोल व बुढ़ार, चचाई और अमलई उपडाक घरों में टेस्टिंग पूरी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शहडोल

•

image

Murari Soni

•

Updated: 4 Feb 2018, 12:38 PM IST

vote caste with aadhar

vote caste with aadhar

शहडोल। प्रधान डाकघर शहडोल और इससे संबंधित उपडाक घरों में आधार कार्ड बनाने का कार्य शुरु हो गया है। प्रधानडाक क्षेत्र के अनूपपुर, उमरिया, सीधी, सिंगरौली शहडोल में उपडाक घरों को २७ मशीनें पहुंचा दी गई है। शहडोल जिले के चार डाक घरों में मशीन की टेस्टिंग भी हो गई है, हालाकि जागरुकता के अभाव के कारण फिलहाल कम लोग ही आधार कार्ड बनवाने पहुंच रहे हैं।
महत्वपूर्ण व जरुरी पहचान दस्तावेज आधार कार्ड सुधरवाने व नया कार्ड बनवाने में आम नागरिकों को हो रही परेशानियों को देखते हुए सरकार द्वारा डाक घरों से आधार कार्ड बनवाने के निर्देश दिए गए थे। निर्देश के बाद डाक विभाग ने अपने ९२ कर्मचारियों को प्रशिक्षण भी दिया था। अनुभवी कंपनी द्वारा प्रधान डाकघर शहडोल से संबंधित अनूपपुर, उमरिया, सीधी और सिंघरौली जिलों से ९२ कर्मचारियों की परीक्षा ली गई थी। डाकघरों के सभी कर्मचारी आधार कार्ड बनाने व सुधारने के कार्य में पास भी हो गए हैं।
शहडोल में शुरु, अनूपपुर-उमरिया में जल्द
शासन द्वारा मशीनों की खरीदी का इंतजार विगत दो माह से हो रहा था। मशीनों के आने के बाद शहडोल प्रधान डाकघर और बुढ़ार, चचाई और अमलई के उप डाकघरों में आधार कार्ड बनाने की टेस्टिंग हो चुकी है और आधार कार्ड बनना शुरु हो गए हैं। हालाकि अभी अनूपपुर, उमरिया जिलों में कार्य शुरु नहीं हुआ है। सीधी, सिंगरौली जैसे मुख्य डाक घरों में आधार का कार्य शुरु किया गया है।
हैंड डिवाइस वितरण का कार्य भी जारी
डाक विभाग द्वारा क्षेत्र के ५९२ ग्रामीण डाक सेवकों को हैंड होल्डर डिवाइस का वितरण भी शुरु कर दिया गया है। सहायक डाक अधीक्षक एसके तिवारी ने शनिवार को शहडोल प्रधान डाकघर के ८ डाकियों को हैंड होल्डर डिवाइस का वितरण किया। यह डिवाइस ग्रामीण अंचलों में ग्रामीणों को समस्याओं से निजात दिलाएगी। अब ग्रामीण घर बैठेे ही पैसों का लेन देन, नया खाता खोल सकते हैं। उन्हें डाक विभाग में आने की जरुरत भी नहीं होगी। आने वाले चंद दिनों में सभी डाकियों को डिवाइस का वितरण किया जाएगा।

---प्रधान डाकघर शहडोल व सीधी, सिंगरौली के मुख्य डाक घरों में आधार कार्ड बनाने का कार्य शुरु हो चुका है। कुछ उप डाकघरों में भी टेंस्टिंग के बाद कार्य शुरु किया गया है। जल्द ही यह व्यवस्था अन्य डाकघरों में पूरी हो जाएगी।
एसके शर्मा
सहायक डाक अधीक्षक शहडोल।