अर्थव्‍यवस्‍था

भारत पर आर्थिक मंदी का असर, आयात में 12 फीसदी गिरावट, निर्यात भी हुआ कम

नवंबर के महीने में 26.07 अरब डॉलर से घटकर 25.98 अरब डॉलर हुआ अक्टूबर में भारत ने 26.38 अरब डॉलर मूल्य के वस्तुओं का निर्यात किया

less than 1 minute read
Dec 14, 2019
Export And Import Data
India's imports fell 12 percent in November, exports also decreased

नई दिल्ली।आर्थिक मंदी ( Economy slowdown ) का असर बीते महीने भारत का विदेशी व्यापार ( India Foreign Trade ) पर भी पड़ा। देश का आयात और निर्यात ( India Import and Export ) दानों में नवंबर के दौरान गिरावट दर्ज की गई। निर्यात में गिरावट ( Export Decline ) रही जबकि आयात 12 फीसदी से ज्यादा घट गया। इस साल नवंबर में भारत का निर्यात पिछले साल के इसी महीने के 26.07 अरब डॉलर से घटकर 25.98 अरब डॉलर रह गया। पिछले महीने के अक्टूबर के मुकाबले भी नवंबर में निर्यात कम हुआ है। अक्टूबर में भारत ने 26.38 अरब डॉलर मूल्य के वस्तुओं का निर्यात किया था।

आयात और निर्यात में गिरावट
पेट्रोलियम और रत्नाभूषणों के अलावा अन्य वस्तुओं का निर्यात नवंबर में पिछले साल के इसी महीने से 4.08 फीसदी बढ़कर 19.31 अरब डॉलर हो गया। पिछले साल नवंबर में इन वस्तुओं का निर्यात 18.55 अरब डॉलर का हुआ था। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, आयात नवंबर में पिछले साल के इसी महीने से 12.71 फीसदी घटकर 38.11 अरब डॉलर रह गया है। पिछले साल नवंबर में आयात 43.66 अरब डॉलर था।

तेल का आयात हुआ कम
तेल का आयात इस साल नवंबर में 11.06 अरब डॉलर का हुआ जोकि पिछले साल इसी महीने में 13.52 डॉलर मूल्य का तेल आयात हुआ था। इस प्रकार तेल के आयात में डॉलर के मूल्य में पिछले साल के मुकाबले 18.17 फीसदी की कमी आई।

Updated on:
14 Dec 2019 04:43 pm
Published on:
14 Dec 2019 09:21 am