
भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। पर विकास की बात की जाए, तो भारतीय अर्थव्यवस्था दुनिया की सबसे तेज़ी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है। कोरोना काल के दौरान भारतीय अर्थव्यवस्था के विकास की रफ्तार धीमी ज़रूर पड़ी, लेकिन इसके बाद जिस तेज़ी से भारतीय अर्थव्यवस्था बढ़ी है, उतनी तेज़ी से दूसरी कोई अर्थव्यवस्था भी नहीं बढ़ी है। भारतीय अर्थव्यवस्था के तेज़ी से बढ़ने के कारण भारत की जीडीपी (GDP) में तेज़ वृद्धि भी है। जीडीपी यानी कि सकल घरेलू उत्पाद (Gross Domestic Product)।
भारतीय जीडीपी की वृद्धि दर है विकसित देशों से भी ज़्यादा
भारत की जीडीपी की वृद्धि दर विकसित देशों से भी ज़्यादा है। हाल ही में आई रिपोर्ट में दुनिया के अलग-अलग देशों की जीडीपी में वृद्धि दर की जानकारी शेयर की गई। आइए नज़र डालते हैं कुछ प्रमुख देशों की जीडीपी की वृद्धि दर पर।
| देश | जीडीपी वृद्धि दर |
| भारत | 7.2% |
| चीन | 4.4% |
| सउदी अरब | 3.7% |
| नाइजीरिया | 3.0% |
| जापान | 1.6% |
| कनाडा | 1.5% |
| स्पेन | 1.2% |
| मैक्सिको | 1.2% |
| साउथ अफ्रीका | 1.1% |
| ब्राज़ील | 1.0% |
| अमरीका | 1.0% |
| फ्रांस | 0.7% |
| ब्रिटेन | 0.3% |
| इटली | -0.2% |
| जर्मनी | -0.3% |
| रूस: | -2.3% |
नोट: - का चिन्ह उन देशों की जीडीपी के लिए इस्तेमाल किया गया है जिन देशों की जीडीपी में गिरावट दर्ज हुई है।
भारत की अर्थव्यवस्था बनी दूसरे देशों के लिए उदाहरण
भारत का प्रभाव दुनियाभर में बढ़ रहा है। कोरोना काल में भारत ने जिस तरह दूसरे देशों की मदद की, उससे दुनियाभर में एक बार फिर भारत की छवि एक मददगार देश के रूप में उभरी। कोरोना काल के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी के 'आत्मनिर्भर भारत' और 'आपदा को अवसर में बदलना' जैसे अभियानों का देशभर में असर दिखा। इससे देश की अर्थव्यवस्था और जीडीपी पर भी सकारात्मक असर पड़ा। दुनिया के कई देशो की अर्थव्यवस्था जहाँ कोरोना की वजह से चरमरा गई, भारत की अर्थव्यवस्था दूसरे देशों के लिए उदाहरण बन गई।
भारतीय अर्थव्यवस्था और जीडीपी का तेज़ी से बढ़ना रहेगा जारी
विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले समय में भी भारतीय अर्थव्यवस्था का बढ़ना जारी रहेगा। पिछले साल ही देश की अर्थव्यवस्था दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनी है। देश की जीडीपी वृद्धि दर दूसरे देशों से काफी ज़्यादा है। ऐसे में एक्सपर्ट्स का मानना है आने वाले सालों में भारतीय अर्थव्यवस्था और जीडीपी का बढ़ना जारी रहेगा और भारतीय अर्थव्यवस्था दुनिया की तीसरी अर्थव्यस्था बन जाएगी।
यह भी पढ़ें- राहुल गांधी ने स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में किया छात्रों को संबोधित, फोन टैपिंग से लेकर भारत-चीन संबंधों पर की बात