अर्थव्‍यवस्‍था

पेट्रोल-डीजल की मार से बढ़ी महंगाई, कंपनियों ने बढ़ाए इन चीजों के दाम

पहले ही आम आदमी पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों की मार झेल रहा है। पेट्रोल -डीजल के दाम हर दिन बढ़ते ही जा रहे हैं।

2 min read
पड़ने वाली है आम जनता पर महंगाई की मार देश की इन बड़ी कंपनियों ने बढ़ाई अपने प्रोडट्स की कीमतें

नई दिल्ली। पहले ही आम आदमी पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों की मार झेल रहा है। पेट्रोल -डीजल के दाम हर दिन बढ़ते ही जा रहे है। तो वहीं दूसरी तरफ रुपए की भी गिरावट थमने का नाम नहीं ले रही है। इसी बीच आम आदमी के लिए एक बुरी खबर आ गई है। खबरें हैं की रोजाना इस्तेमाल वाले प्रोडक्ट्स की कीमतों में तीसरी तिमाही से 5 से 8 पर्सेंट की बढ़ोतरी हो सकती है। एक बार फिर आम जनता पर महंगाई की मार पड़ने वाली हैं। क्योंकि देश की कई बड़ी कंपनियां अपने प्रोडक्ट्स के दाम बढ़ाने वाली हैं।

इन चीजों के बढे दाम
आने वाले दिनों में महंगाई और भी बढ़ सकती है। एक रिपोर्ट के अनुसार देश की कई बड़ी कंपनियों ने अपने कई प्रोडक्ट्स की कीमतें बढ़ा दी हैं। इनमें हिंदुस्तान यूनिलीवर ने डिटर्जेंट्स, स्किन केयर और कुछ चुनिंदा साबुन ब्रांड्स की कीमतों में पिछले महीने 5-7 पर्सेंट की बढ़ोतरी की हैं। जबकि पैराशूट और मैरिको ने अपने हेयर ऑयल पोर्टफोलियो के दाम में 7 पर्सेंट की बढ़ोतरी की कर दी है।

ये भी पढ़ें

Aaj ka petrol diesel ka rate kya hai: जानिए अपने शहर के पेट्रोल-डीज़ल के रेट

और बढ़ेगी महंगाई
इसी तरह ओरल केयर कंपनी कोलगेट पामोलिव ने कुछ ब्रांड्स के दाम पिछले महीने 4 पर्सेंट तक की बढ़ोत्तरी की है। रिपोर्ट के अनुसार कई बड़ी कंपनियों ने पिछले महीने ही अपने प्रोडक्ट्स की कीमतें 3 से 7% तक बढ़ाई हैं। बिस्किट बनाने वाली जानी-मानी कंपनी ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के मैनेजिंग डायरेक्टर, वरुण बेरी का कहना है कि महंगाई बढ़ रही है, जिसके चलते कंपनियों को मजबूरन चीजों के दाम बढ़ाने पड़ रहे हैं।

पेट्रोल-डीजल बनी मुसीबत
जानकारों की मानें तो पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हो रही लगातार बढ़ोतरी ने कंपनियों को कीमतें बढ़ाने पर मजबूर किया है। गुरुवार को देश की राजधानी में पेट्रोल के दामों में 48 पैसे का इजाफा किया गया। दिल्ली में पेट्रोल के दाम 79.99 रुपये प्रति लीटर हो गया। इससे पहले दिल्ली में पेट्रोल की कीमतें 79.51 रुपये प्रति लीटर थी। वहीं मुंबई में भी पेट्रोल के दामों में बढ़त के बाद यह 87.39 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गया है।

ये भी पढ़ें

10 Sep 2018 Bharat Bandh : जानिए दस सितम्बर किन कारणों से होगा भारत बंद, भाजपा को अपने गढ़ में मिली चुनौती
Updated on:
08 Sept 2018 12:46 pm
Published on:
07 Sept 2018 12:13 pm
Also Read
View All