रुपया लगातार गिर रहा, सरकार उद्योगपतियों को सहयोग कर रही
कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने हमलावर होते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने किसान, आम आदमी की कमर तोड़ने का काम किया है। ये सरकार पूंजीपतियों की सरकार है। रुपया लगातार गिर रहा है, इस बारे में सरकार ने कोई ठोस कदम नहीं उठाए हैं।