16 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Aaj ka petrol diesel ka rate kya hai: जानिए अपने शहर के पेट्रोल-डीज़ल के रेट

Aaj ka petrol diesel ka rate kya hai: जानिए अपने शहर के पेट्रोल-डीज़ल के रेट

2 min read
Google source verification
petrol-diesel rate

Aaj ka petrol diesel ka rate kya hai: जानिए अपने शहर के पेट्रोल-डीज़ल के रेट

भोपालः देश में पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार बढ़ोतरी होती जा रही है। जिसकी मार आम नागरिक की जेब पर पड़ रही है। इसी कड़ी में शुक्रवार को लगातार आठवें दिन पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी हुई हैं। लगातार बढ़ते दामों के बीच देश और मध्य प्रदेश में लोगों के बीच हाहाकार की स्थिति बनना शुरु हो गई है। शुक्रवार को बढ़े दामों में पेट्रोल की दर में 49 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है, वहीं डीज़ल में 55 पैसे प्रति लीटर का इज़ाफा दर्ज किया गया है। बता दें कि, साल की शुरुआत से अब तक पेट्रोल 10.50 पैसे प्रति लीटर और डीज़ल 12 रुपए प्रति लीटर डीज़ल महंगा हुआ है।

यहां जा पहुंचे है दाम

बात कें मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के पेट्रोल के दामों की तो यहां 49 पैसे प्रति लीटर की बढ़त लेने के बाद पेट्रोल के दाम 85.80 पैसे जा पहुंचा है। वहीं, डीजल के दामों में 55 पैसे प्रति लीटर की दर से बढ़त हुई है, जिसके बाद अब डीज़ल के दाम 76.00 रुपए प्रति लीटर पर जा पहुंचा है।

देश में पेट्रोल के दाम

वहीं अगर बात करें राजधानी दिल्ली की तो यहां पेट्रोल की कीमत इसी बढ़ोतरी के बाद 79.99 रुपए प्रति लीटर जा पहुंची है। वहीं, डीजल के दाम भी 72.07 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। मुंबई में पेट्रोल अब 87.39 रुपए और डीजल 76.51 रुपए प्रति लीटर मिल रहे हैं। इससे पहले पेट्रोल और डीजल की कीमतें गुरुवारर को नई ऊंचाई पर पहुंच गई थीं।

यह है इज़ाफे का कारण

बताया जा रहा है कि, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आए इतने जबदस्त इजाफे का बड़ा कारण रुपये में आई कमज़ोरी के कारण हुआ है। बता दें कि,डॉलर के मुकाबले रुपये का स्तर 71.84 पैसे जा पहुंचा है। गिरावट के चलते ही तेल कंपनियां रोज़ाना कीमतों में बढ़ोतरी कर रही हैं। कंपनियां डॉलर में तेल का भुगतान करती हैं, जिसकी वजह उन्हें अपना मार्जिन पूरा करने के लिए तेल की कीमतों में इज़ाफा करना पड़ रहा है।

सरकार का राहत से इंकार

देशभर में पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। वहीं,मध्य प्रदेश में इनके दाम रिकॉर्ड स्तर पर हैं। इसके पीछे का कारण यह है कि, प्रदेश सरकार पेट्रोल-डीज़ल के दामों पर सबसे ज्यादा टेक्स वसूल रहे हैं। राज्य के विपक्षी दल और जनता कई बार इसका विरोध भी कर चुकी है। लेकिन राज्य सरकार इसपर किसी तरह की राहत देने के मूड में नहीं है। पिछले दिनो प्रदेश के वित्तमंत्री जयंत मलैय्या इस बात को साफ तौर पर कह चुके हैं कि, राज्य सरकार फिलहाल, कोई राहत देने की स्थिति में नहीं है, मलैय्या ने कहा कि, अगर कैन्द्र सरकार चाहे तो इसपर टैक्स कम कर सकती है या चाहे तो इसे जीएसटी के दायरे में ला सकती है, हम इसका समर्थन करेंगे। इसी के चलते अब कांग्रस ने बड़ा फैसला लेते हुए आगामी 10 सितंबर को भारत बंद का ऐलान कर दिया है। लेकिन जनता को किसी तरह की परेशानी ना हो इसलिए भारत बंद के ज़रिए कांग्रेस ने यह आंदोलन सुबह 9 बजे से दिन में 3 बजे तक जारी रखने का फैसला लिया है।