31 मार्च 2020 तक बर्कशायर की कुल संपत्ति 137.30 अरब डॉलर नतीजों में बर्कशायर को 3.78 लाख करोड़ रुपए का शुद्ध नुकसान हुआ
नई दिल्ली। अमरीकी बिजनेस टाइकून वारेन बफे ( Warren Buffett ) की कंपनी बर्कशायर हैथवे इंक ने कोरोना वायरस ( Coronavirus ) के बीच पहली तिमाही में लगभग 50 बिलियन अमरीकी डॉलर का शुद्ध घाटा दर्ज किया है, जबकि कपंनी पहले ही अपने सभी एयरलाइन शेयर्स को बेच चुकी है। वास्तव में कोरोना वायरस की वजह से दुनिया के सभी उद्योगपतियों को काफी नुकसान हुआ है। आपको बता दें कि वॉरेन बफेट दुनिया के सबसे बड़े निवेशकों में से एक हैं। उन्होंने दुनियाभर की तमाम कंपनियां निवेश किया हुआ है। कोरोना वायरस की वजह से दुनियाभर की कंपनियों के शेयर्स डूबे हुए हैं।
कंपनी को हुआ 3.78 लाख करो रुपए का नुकसान
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने कंपनी की ओर से शनिवार को जारी बयान के हवाले से कहा कि एक साल पहले 21.66 अरब डॉलर की कुल कमाई के मुकाबले प्रति ए क्लास शेयर 30,653 डॉलर और बी क्लास शेयर 20.44 डॉलर के साथ पहली तिमाही में शुद्ध घाटा कुल 49.75 अरब डॉलर रहा। 31 मार्च 2020 तक बर्कशायर की कुल संपत्ति 137.30 अरब डॉलर यानी लगभग 11 लाख करोड़ रुपये की नकदी थी। शनिवार को अपने वित्तीय नतीजे की घोषणा की है, जिसमें उसे करीब 50 अरब डॉलर यानी 3.78 लाख करोड़ रुपए का शुद्ध नुकसान हुआ है।
कंपनी का बयान
पहली तिमाही में परिचालन आय 5.55 अरब डॉलर से बढ़कर 5.87 अरब डॉलर हो गई। कंपनी ने बयान में कहा कि कोविड-19 महामारी के प्रसार को रोकने के प्रयासों के तहत मार्च की दूसरी छमाही में तेजी आई और अप्रैल के दौरान जारी रही, हमारे ज्यादातर व्यवसाय नकारात्मक रूप से प्रभावित हुए।
हालात सामान्य होने की गारंटी नहीं
कंपनी ने उत्पादों और सेवाओं पर उपभोक्ता मांग में आई कमी के कारण आर्थिक नुकसान को कम करने के लिए आवश्यक कार्रवाई की है। हालांकि, कंपनी ने यह भी कहा है कि कंपनी कब अपने सामान्य रूप में लौटेगी या कब उपभोक्ता अपनी पूर्व खरीद की आदतों को फिर से शुरू करेंगे, इसको लेकर वह अभी कोई भविष्यवाणी नहीं कर सकती।