
Indian Army Agniveer CEE: भारतीय सेना में शामिल होकर देश सेवा का सपना देखने वाले युवाओं का इंतजार खत्म हो गया है। इंडियन आर्मी ने अग्निवीर कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों का रोल नंबर मेरिट लिस्ट में शामिल है, वे भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट हो गए हैं।
1 जून से 16 जून 2026 के बीच आयोजित कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) में शामिल अभ्यर्थी अब इंडियन आर्मी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। आर्मी रिक्रूटमेंट ऑफिस (ARO) के अनुसार मेरिट लिस्ट PDF जारी की गई है, जिसमें चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर दिए गए हैं।
-इंडियन आर्मी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-Agniveer CEE Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
-अपने संबंधित Army Recruitment Office (ARO) का चयन करें।
-मेरिट लिस्ट PDF डाउनलोड करें।
-PDF में अपना रोल नंबर या नाम सर्च कर क्वालिफाइंग स्टेटस चेक करें।
कॉमन एंट्रेंस एग्जाम पास करना फाइनल चयन नहीं है। मेरिट लिस्ट में शामिल उम्मीदवारों को अब भर्ती प्रक्रिया के अगले चरणों से गुजरना होगा। सभी चरण सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद ही अंतिम मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।
-फिजिकल फिटनेस टेस्ट (PFT)
-फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (PMT)
-डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
-मेडिकल एग्जामिनेशन
-अडैप्टेबिलिटी टेस्ट(जहां लागू हो)
इन सभी चरणों में सफल होने वाले उम्मीदवारों को अंतिम मेरिट सूची में स्थान मिलेगा।
यदि किसी उम्मीदवार को मेरिट लिस्ट में नाम, रोल नंबर या अन्य जानकारी को लेकर कोई समस्या दिखाई देती है, तो उसे तुरंत अपने संबंधित आर्मी रिक्वायरमेंट ऑफिस (ARO) से संपर्क करना चाहिए। भर्ती से जुड़ी सभी आधिकारिक जानकारी सेना की वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई है।
-अग्निवीर जनरल ड्यूटी (GD)
-अग्निवीर टेक्निकल
-अग्निवीर ट्रेड्समैन (8वीं एवं 10वीं पास)
-ऑफिस असिस्टेंट / क्लर्क
-महिला मिलिट्री पुलिस
-सिपाही फार्मा
-सोल्जर टेक्निकल नर्सिंग असिस्टेंट
अग्निवीर भर्ती परीक्षा का परिणाम देश के कई आर्मी रिक्रूटमेंट ऑफिस (ARO) के लिए जारी किया गया है। इनमें प्रमुख रूप से बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, हरियाणा, पंजाब और जम्मू-कश्मीर समेत कई राज्यों के उम्मीदवार शामिल हैं।