12 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Army Agniveer Result 2026: इंडियन आर्मी अग्निवीर CEE रिजल्ट 2026 जारी, मेरिट लिस्ट डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक देखें

Army Agniveer Result 2026: भारतीय सेना ने Agniveer CEE Result 2026 जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर ARO-वार मेरिट लिस्ट PDF डाउनलोड कर अपना नाम या रोल नंबर चेक कर सकते हैं। सफल अभ्यर्थी अब भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल होंगे।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Harshul Mehra

Jul 12, 2026

indian army agniveer cee result 2026 declared check aro wise merit list pdf

इंडियन आर्मी अग्निवीर CEE रिजल्ट 2026 जारी। फोटो सोर्स-पत्रिका न्यूज

Army Agniveer Result 2026: भारतीय सेना ने अग्निवीर सीईई रिजल्ट 2026 (Indian Army Agniveer CEE Result 2026) आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने 1 जून से 16 जून 2026 के बीच आयोजित कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (Common Entrance Examination) में हिस्सा लिया था, वे अब अपना रिजल्ट देख सकते हैं। भारतीय सेना ने विभिन्न आर्मी रिक्वायरमेंट ऑफिस (ARO) के अनुसार मेरिट लिस्ट PDF जारी की है।

रिजल्ट देशभर के कई ARO के लिए जारी किया गया है। जिन उम्मीदवारों का नाम या रोल नंबर मेरिट लिस्ट में शामिल है, वे भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण के लिए योग्य घोषित किए गए हैं।

Indian Army Agniveer CEE Result 2026 कैसे चेक करें?

-सबसे पहले भारतीय सेना की आधिकारिक भर्ती वेबसाइट joinindianarmy.nic.in (डायरेक्ट लिंक) पर जाएं।

-होमपेज पर Agniveer CEE Result 2026 सेक्शन खोलें।

-अपने संबंधित Army Recruitment Office (ARO)या क्षेत्र का चयन करें।

-मेरिट लिस्ट की PDF डाउनलोड करें।

-Ctrl + F दबाकर अपना रोल नंबर या नाम दर्ज करें।

अगर आपका नाम या रोल नंबर सूची में दिखाई देता है, तो PDF डाउनलोड कर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।

Agniveer Merit List 2026 में किन जानकारियों को करें चेक?

उम्मीदवारों को मेरिट लिस्ट में नीचे दी गई जानकारी ध्यान से जांचनी चाहिए।

-उम्मीदवार का नाम

-रोल नंबर

-रजिस्ट्रेशन नंबर

-आवेदन किया गया पद/ट्रेड

-Army Recruitment Office (ARO)

-श्रेणी (Category)

-चयन की स्थिति (Selection Status)

-भर्ती के अगले चरण से जुड़े निर्देश

यदि मेरिट लिस्ट में किसी भी प्रकार की त्रुटि दिखाई देती है, तो उम्मीदवारों को तुरंत अपने संबंधित ARO से संपर्क करना चाहिए।

Indian Army Agniveer CEE Result 2026 के बाद क्या होगा?

लिखित परीक्षा में सफल घोषित किए गए उम्मीदवार भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल होंगे। इसके तहत निम्न प्रक्रियाएं पूरी की जाएंगी।

-शारीरिक दक्षता परीक्षा (Physical Fitness Test - PFT)

-फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट(Physical Measurement Test - PMT)

-दस्तावेज सत्यापन (Document Verification)

-चिकित्सा परीक्षण (Medical Examination)

किन राज्यों के ARO का रिजल्ट जारी हुआ?

भारतीय सेना ने बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर और पंजाब सहित कई राज्यों के ARO के लिए रिजल्ट जारी किया है।

इन पदों के लिए हो रही है भर्ती

अग्निवीर जनरल ड्यूटी (GD)

-तकनीकी (Technical)

-ट्रेड्समैन (Tradesman)

-क्लर्क (Clerk)

-महिला सैन्य पुलिस (Women Military Police)

-सिपाही फार्मा (Sepoy Pharma)

-सोल्जर टेक्निकल नर्सिंग असिस्टेंट (Soldier Technical Nursing Assistant)