ATMA Admit Card 2021: एसोसिएशन ऑफ इंडियन मैनेजमेंट स्कूल्स ( AIMS ) ने अप्रैल सेशन 2021 प्रबंधन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। योग्य आवेदक एआईएमएस की आधिकारिक वेबसाइट atmaaims.com. पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
ATMA Admit Card 2021: भारत में कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर चरम पर है। इस बीच एसोसिएशन ऑफ इंडियन मैनेजमेंट स्कूल्स एटीएमए ने अप्रैल सेशन 2021 प्रबंधन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। एटीएमए के लिए आवेदन करने वाले योग्य आवेदक एआईएमएस ( AIMS ) की आधिकारिक वेबसाइट atmaaims.com. पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि एटीएमएस की परीक्षा 25 अप्रैल, 2021 को आयोजित की जाएगी।
एआईएमएस एटीएमए प्रबंधन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए प्रबंधन द्वारा जारी नोटिस के मुताबिक मॉक टेस्ट लिंक 23 अप्रैल 2021 को 45 मिनट के लिए सक्रिय हो जाएगा। एटीएमए प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार मॉक टेस्ट स्लॉट के लिए 23 अप्रैल को अपने खाते में लॉग इन करके चेक कर सकते हैं। ताकि 25 अप्रैल को एग्जाम के दौरान कोई परेशानी न हो।
यहां से करें एडमिट कार्ड डाउनलोड
सबसे पहले उम्मीदवार एआईएमए की आधिकारिक वेबसाइट atmaaims.com. पर जाएं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए होम पेज पर उपलब्ध लिंक पर सीधा क्लिक करें। नया पेज खुलने पर जरूरी डिटेल्स लॉगिन में अपडेट करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें। क्लिक करने के बाद एडमिट कार्ड चेक कर उसे डाउनलोड करें। आगे की आवश्यकता के लिए एडमिट कार्ड की हार्ड कॉपी अपने पास जरूर रख लें।
Web Title: AIMS ATMA Admit Card 2021 for April Session Released