शिक्षा

AMU New Courses: AMU शुरू करने जा रहा है 10 नए कोर्स, आप भी ले सकते हैं दाखिला

AMU New Courses: अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में नए कोर्सेज शुरू होने वाला है। यहां देखें इन कोर्सेज की डिटेल्स-
2 min read
• •
Updated: 2 Feb 2025, 12:11 PM IST
AMU New Courses

AMU New Courses: अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी उत्तर प्रदेश का चर्चित और पुराना कॉलेज है। 12वीं के बाद बहुत से छात्र चाहते हैं कि उन्हें यहां प्रवेश मिल जाए। यदि आप भी AMU में दाखिला लेना चाहते हैं तो ये खबर आपके काम की है। खबरों में है कि AMU कुछ नए कोर्सेज शुरू करने वाला है।

इन विभाग में नए कोर्सेज शुरू किए गए हैं

शैक्षणिक सत्र 2025-26 से अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (Aligarh Muslim University) में एमबीए, एमटेक, मेडिकल और पीजी डिप्लोमा के कुछ कोर्सेज शुरू होने जा रहे हैं। साथ ही 11वीं प्रवेश परीक्षा के लिए कुछ नए परीक्षा केंद्र का भी यूनिवर्सिटी ने ऐलान किया है। एडमिशन कमेटी की मीटिंग के बाद कॉलेज की ओर से नए कोर्सेज को लाने का ऐलान किया है।

फीस को लेकर अभी कोई फैसला नहीं

AMU की 66वीं एडमिशन कमेटी की मीटिंग में इंजीनियरिंग, मेडिकल, सोशल साइंस विभाग समेत अन्य विभाग में नए कोर्स शुरू करने के प्रस्ताव को पास किया गया है। प्रस्ताव पारित होने के बाद इन सभी कोर्सेज को शैक्षणिक काउंसिल में 8 फरवरी को रखे जाएंगे। इन कोर्सेज की फीस कितनी होगी और प्रक्रिया क्या होगी इन सभी बातों पर विचार होगा।

ये नए कोर्सेज शुरू किए गए 

-एमटेक वायरलेस नेटवर्क 

-एमटेक सिविल सस्टेनेबल इंफ्रास्ट्रक्चर

-एमटेक आर्किटेक्चर कंस्ट्रक्शन एंड मैनेजमेंट

-मेडिकल गायनेकोलॉजी में पोस्ट डॉक्टोरल सर्टिफिकेट कोर्सेज (पीडीसीसी)

-बैचलर इन इंजीनियरिंग ट्रॉमा केयर 

-डिप्लोमा इन इस्लामिक स्टडीज

-पीजी डिप्लोमा इन हिंदी

-MBA बिजनेस एनालिटिक

-MBA डाटा साइंस एंड बिजनेस एनालिटिक

-MBA इनोवेशन एंटरप्रेन्योरशिप एंड वेंचर डेवलपमेंट

इसके अलावा यूनिवर्सिटी 11वीं और डिप्लोमा के दो नए केंद्र भी यूनिवर्सिटी स्थापित करने जा रही है

ऑनलाइन करें आवेदन

इस बार अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी प्रवेश परीक्षा 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन amucontrollerexams.com पर जाकर करना होगा। बिना लेट फीस के आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी थी, जबकि लेट फीस जमा करके आवेदन 7 फरवरी 2025 तक है। करेक्शन विंडो 8 फरवरी को खुलेगी और 11 फरवरी 2025 तक बंद हो जाएगी।

कब होंगी परीक्षाएं 

-B.Tech/B.Arch परीक्षा - 20 अप्रैल 2025

-B.A परीक्षा - 9 अप्रैल 2025

-BSc और B.Com परीक्षा- 14 अप्रैल 2025

-पैरामेडिकल पाठ्यक्रमों/बीआरटीटी में बीएससी/डिप्लोमा परीक्षा- 16 अप्रैल

Updated on:
2 Feb 2025, 12:11 PM IST
Published on: