शिक्षा

AP Inter Result 2021: 12वीं का रिजल्ट जारी, bie.ap.gov.in से करें चेक

  AP Inter Result 2021: एपीबीआईई ने 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bie.ap.gov.in पर जाकर परीक्षा परिणाम चेक कर सकते हैं।

less than 1 minute read

AP Inter Result 2021: आंध्र प्रदेश बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन ( Board of Intermediate Education Andhra Pradesh ) ने कक्षा 12 के परीक्षा परिणामों की घोषणा कर दी है। 12वीं में रजिस्ट्रेशन कराने वाले छात्र अपना रिजल्ट और स्कोर कार्ड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bie.ap.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। स्टूडेंट्स को रिजल्ट चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर टिकट का नंबर और जन्म-तिथि भरनी होगी।

परीक्षा परिणाम जारी होने की सूचना आंध्र प्रदेश के शिक्षा मंत्री आदिमुलापु सुरेश ने 22 जुलाई 2021 को जानकारी दी थी। उन्होंने इस संबंध में ट्वीट पर लिखा था कि इंटरमीडिएट द्वितीय वर्ष 2021 के परिणाम कुछ ही देर बाद शाम 04.00 बजे जारी किए जाएंगे। ऐसे में 12वीं के छात्र-छात्राओं को सलाह दी जाती है कि, वे बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम चेक करने के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bie.ap.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।

आंध्र प्रदेश शिक्षा बोर्ड ने राज्य में कोविड-19 संक्रमण की स्थिति को देखते हुए AP इंटर परीक्षा रद्द करने का निर्णय लिया था। वहीं देश के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा 31 जुलाई, 2021 तक परीक्षा रद्द करने और परिणाम घोषित करने का आदेश जारी करने के बाद राज्य सरकार ने यह निर्णय लिया था। इसके बाद बोर्ड ने फैसला किया कि आंतरिक मूल्यांकन नीति के आधार पर एपी द्वितीय वर्ष के इंटरमीडिएट के परिणाम तैयार किए जाएंगे। अब इसके आधार पर ही कल रिजल्ट की घोषणा की गई है। बता दें कि आंध्र प्रदेश बोर्ड के बाद सीबीएसई बोर्ड भी जल्द ही रिजल्ट जारी करेगा।

Updated on:
23 Jul 2021 07:21 pm
Published on:
23 Jul 2021 07:09 pm
Also Read
View All