शिक्षा

आर्मी स्कूलों में निकली शिक्षक भर्ती, बीएड वाले भी कर सकते हैं अप्लाई 

APS Teacher Recruitment: आर्मी पब्लिक स्कूल यानी एपीएस ने शिक्षक भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इन स्कूलों में टीजीटी/पीजीटी व पीआरटी शिक्षकों के पद पर आवेदन मांगे गए हैं।  
less than 1 minute read
• •
Updated: 18 Sep 2024, 2:20 PM IST
Teacher Bharti

APS Teacher Recruitment: ऐसे युवा जो शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे हैं, उनके लिए काम की खबर है। आर्मी पब्लिक स्कूल यानी एपीएस ने शिक्षक भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इन स्कूलों में टीजीटी/पीजीटी व पीआरटी शिक्षकों के पद पर आवेदन मांगे गए हैं। राहत की बात ये है कि सिर्फ बीएड डिग्री वाले भी इस भर्ती के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

योग्यता (Eligibility For Teacher Recruitment)

मालूम हो कि सुप्रीम कोर्ट ने प्राइमरी शिक्षक भर्ती के लिए बीएड डिग्री को अमान्य घोषित कर दिया है। हालांकि, आर्मी पब्लिक स्कूलों में प्राइमरी शिक्षक भर्ती के लिए बीएड वाले आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए उम्‍मीदवारों का ऑनलाइन स्‍क्रीनिंग टेस्‍ट (ओएसटी) होगा। 

कब तक कर सकते हैं आवेदन? (Army Public School)

इस भर्ती के लिए 10 सितंबर से आवेदन शुरू हो गए हैं। वहीं ऑनलाइन स्‍क्रीनिंग टेस्‍ट के लिए 25 अक्‍टूबर तक आवेदन किए जाएंगे। ऑनलाइन टेस्‍ट 23 व 24 नवंबर से होंगे। आर्मी पब्लिक स्‍कूल (Army Public School Teacher Bharti) में निकली भर्तियों के लिए देश के 41 शहरों में ऑनलाइन स्‍क्रीनिंग टेस्‍ट होंगे। 

आवेदन शुल्क 

आर्मी पब्लिक स्‍कूल (Army Public School) में शिक्षक भर्ती (Teacher Bharti) के लिए जनरल और ओबीसी कैंडिडेट्स को 385 रुपये शुल्क देने होंगे। आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स की अधिकतम उम्र 40 है। ऐसे कैंडिडेट्स जिनके पास कार्य अनुभव है, उन्हें उम्र सीमा में 5 साल की छूट मिलेगी।

Updated on:
18 Sep 2024, 2:20 PM IST
Published on: