शिक्षा

Best Engineering Colleges In Uttar Pradesh: ये हैं यूपी के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें लिस्ट

Engineering Colleges In UP: SIRF रैंकिंग शुरू करने के पीछे मकसद है कि सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में पढ़ाई की गुणवत्ता बेहतर हो, रिसर्च को बढ़ावा मिले और छात्रों को बेहतर शैक्षणिक माहौल मिल सके।

less than 1 minute read
Feb 20, 2026
Best Engineering Colleges In UP(Image-Freepik)

Best Engineering Colleges In UP: उत्तर प्रदेश में सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों के लिए एक नई पहल की शुरुआत हुई है। केंद्र सरकार की NIRF रैंकिंग की तर्ज पर अब प्रदेश सरकार ने अपना स्टेट इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (SIRF) लागू किया है। पहली बार इसके माध्यम से रैंकिंग जारी की गई है। इस पहली लिस्ट में "कमला नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, सुल्तानपुर" ने बाजी मारी है। संस्थान को 300 में से 234 अंक मिले हैं, जो इसे प्रदेश का शीर्ष सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज बनाते हैं।

ये भी पढ़ें

TOP NIT Colleges In India: देश के टॉप NIT कॉलेज, जहां एडमिशन का सपना देखते हैं टॉपर्स

Best Engineering Colleges In UP: क्यों शुरू की गई SIRF रैंकिंग?

SIRF रैंकिंग शुरू करने के पीछे मकसद है कि सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में पढ़ाई की गुणवत्ता बेहतर हो, रिसर्च को बढ़ावा मिले और छात्रों को बेहतर शैक्षणिक माहौल मिल सके। अब तक राष्ट्रीय स्तर पर NIRF रैंकिंग होती थी, लेकिन प्रदेश स्तर पर ऐसा कोई सिस्टम नहीं था। SIRF उसी कमी को पूरा करने की कोशिश है।

Best Engineering Colleges In Uttar Pradesh: देखें लिस्ट

रैंकसंस्थान का नामप्राप्त अंक
1कमला नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी234
2राजकीय इंजीनियरिंग कालेज, आजमगढ़206
3राजकीय इंजीनियरिंग कालेज, कन्नौज202
4बुंदेलखंड इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी200
5राजकीय इंजीनियरिंग कालेज, अंबेडकरनगर197
6राजकीय इंजीनियरिंग कालेज, सोनभद्र196
7मां पाटेश्वरी देवी राजकीय इंजीनियरिंग कालेज, गोंडा184
8राजकीय इंजीनियरिंग कालेज, बांदा181
9राजकीय इंजीनियरिंग कालेज, मैनपुरी180
10राजकीय इंजीनियरिंग कालेज, बिजनौर161
11राजकीय इंजीनियरिंग कालेज, बस्ती118
12सम्राट अशोक राजकीय इंजीनियरिंग कालेज, मीरजापुर104

ये भी पढ़ें

बिना JEE के भी IIT में पढ़ाई का मौका, इन कोर्सों में ले सकते हैं एडमिशन, साइंस बैकग्राउंड जरुरी नहीं

Published on:
20 Feb 2026 12:31 pm
Also Read
View All

अगली खबर