शिक्षा

Bihar Board Result: 12वीं रिजल्ट के बाद अब इस तारीख तक जारी हो सकता है 10वीं का रिजल्ट, बोर्ड अध्यक्ष ने दी यह जानकारी

BSEB 10वीं की परीक्षा 17 से 25 फरवरी तक आयोजित की गई थी, जिसमें कुल 15.68 लाख छात्रों ने भाग लिया।
2 min read
Mar 26, 2025
Bihar Board Result
Bihar Board Result

Bihar Board Result: बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट जारी होने के बाद अब 10वीं के परिणाम का इंतजार किया जा रहा है। बिहार बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा 2025 का परिणाम 31 मार्च तक घोषित किया जा सकता है। इस समय परिणाम जारी करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है और बोर्ड सभी आवश्यक प्रयासों में जुटा हुआ है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) के अध्यक्ष आनंद किशोर ने मंगलवार को इंटर परीक्षा के परिणाम की घोषणा करते हुए इस बात की जानकारी दी। वर्तमान में यह अनुमान लगाया जा रहा है कि 28 मार्च तक बिहार बोर्ड 10वीं के परिणाम जारी किए जा सकते हैं, क्योंकि 31 मार्च को ईद का त्योहार है, और 30 मार्च को रविवार तथा 29 मार्च को छात्र संघ चुनाव है।

Bihar Board 10th Result: इतने छात्रों ने लिया था भाग


बता दें कि इस वर्ष BSEB 10वीं की परीक्षा 17 से 25 फरवरी तक आयोजित की गई थी, जिसमें कुल 15.68 लाख छात्रों ने भाग लिया। परीक्षा के परिणाम को छात्र आधिकारिक वेबसाइटों results.biharboardonline.com, biharboardonline.com, और biharboardonline.bihar.gov.in पर चेक कर सकेंगे।

Bihar Board 12th Result: इतने प्रतिशत छात्रों ने किया पास

इस बार के बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट में तीनों स्ट्रीम की बात करें तो साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट सबसे अच्छा रहा है। बिहार बोर्ड 12वीं साइंस टॉपर प्रिया जायसवाल ने 484 मार्क्स (96.8 फीसदी) बिहार बोर्ड 12वीं आर्ट्स टॉपर अंकिता कुमारी ने 473 मार्क्स (94.6 फीसदी) हासिल किए हैं और बिहार बोर्ड 12वीं कॉमर्स टॉपर रौशनी कुमारी ने 475 मार्क्स (95 फीसदी) हासिल किया है।

Bihar Board: पिछले साल ऐसा रहा था परिणाम


पिछले साल के बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट की बात करें तो परिणाम 31 मार्च 2024 को घोषित किए गए थे। इस परीक्षा में कुल 82.91 फीसदी छात्रों को सफलता मिली थी। जिला स्कूल पूर्णिया के शिवंकर कुमार ने 97.80 प्रतिशत (489) अंक लाकर राज्यभर में टॉप किया था। वहीं दूसरे स्थान पर समस्तीपुर जिले के आदर्शकुमार (97.60 प्रतिशत - 488 अंक) रहे थे।

Updated on:
26 Mar 2025 12:06 pm
Published on:
26 Mar 2025 12:06 pm
Also Read
View All
Ground Report: ‘पर्दे’ से पार्टीशन कर तीन कमरों में लगाई 10 कक्षाएं… खबर छपी तो हरकत में आया शिक्षा विभाग

12 साल में IIT, 24 में PhD: अब अमेरिका में AI पर रिसर्च, बिहार के किसान परिवार से निकलकर सत्यम कुमार ने हासिल की सफलता

किताबों से आगे सीखने की पाठशाला बना ‘अक्षर वनÓ, रायचूर के सरकारी शिक्षक ने स्कूल परिसर को बनाया ज्ञान का खुला संसार

Gen Z ने बदली नौकरी की तस्वीर, 2 साल में दोगुनी हुई हिस्सेदारी, कंपनियों के सामने नई चुनौती- रिपोर्ट

नेशनल स्पेस डे पर इंटरस्कूल प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले: 16 स्कूलों के करीब 550 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा, पांच श्रेणियों में 18 प्रतिभाओं का सम्मान