8 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bihar Board 12th Result: बिहार बोर्ड 12वीं में टॉप करने वाली किसान की बेटी प्रिया जायसवाल ने इन्हें दिया सफलता का श्रेय, बनना चाहती हैं डॉक्टर

Bihar Board 12th Result: इस बार के बिहार बोर्ड रिजल्ट में तीनों स्ट्रीम की बात करें तो साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट सबसे अच्छा रहा है। बिहार बोर्ड 12वीं साइंस टॉपर प्रिया जायसवाल ने...

2 min read
Google source verification

भारत

image

Anurag Animesh

Mar 25, 2025

topper Priya Jaiswal

topper Priya Jaiswal

Bihar board 12th result 2025: बिहार बोर्ड रिजल्ट से जुड़ी जरुरी खबर सामने आ गयी है। परिणाम ऑफिशियल वेबसाइट्स interresult2025.com और interbiharboard.com पर चेक किया जा सकता है। इस बार के रिजल्ट की बात करें तो 12वीं के टीनॉन स्ट्रीम में लड़कियों ने बाजी मारी है। खासकर साइंस स्ट्रीम की प्रिया जायसवाल ने तीनों स्ट्रीम में भी सबसे ज्यादा अंक हासिल किये हैं। उन्होंने 484(96.8 फीसदी) अंक प्राप्त किया है।

यह खबर भी पढ़ें:- Bihar Board 12th Result: जारी हुआ बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, इस लिंक से चेक करें परिणाम

Bihar Board 12th Result: डॉक्टर बनने का है सपना


बिहार बोर्ड टॉपर प्रिया जायसवाल अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षक को देती हैं। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि माता-पिता और शिक्षक का भरपूर सहयोग मिला है। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी बड़ी दीदी भी साल 2023 में साइंस स्ट्रीम में टॉप 4 में रही थीं। जिससे उन्होंने कहा कि दीदी से भी सहयोग मिला। प्रिया ने कहा कि वो आगे चलकर डॉक्टर बनना चाहती हैं। प्रिया ने आगे जोड़ा कि जब भी पढ़ाई का मैन होता था वो अपनी तैयारी में लग जाती थीं।

यह खबर भी पढ़ें:-Bihar Board 12th Result: बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट में बेटियों का जलवा, तीनों स्ट्रीम में बेटियों ने किया टॉप, जानें नाम

Bihar Board Topper list 2025: ये हैं साइंस टॉपर


Rank 1: Priya Jaiswal – 484 marks (96.8%)
Rank 2: Akash Kumar – 480 marks (96%)
Rank 3: Ravi Kumar – 478 marks (95.6%)
Rank 4: Anupriya – 477 marks (95.4%)
Rank 4: Prashant Kumar – 477 marks (95.4%)
Rank 5: Atul Kumar Maurya – 476 marks (95.2%)
Rank 5: Ankit Kumar – 476 marks (95.2%)
Rank 5: Varsha Rani – 476 marks (95.2%)

Bihar Board 12th Result: इतने प्रतिशत छात्रों ने किया पास


इस बार के बिहार बोर्ड रिजल्ट में तीनों स्ट्रीम की बात करें तो साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट सबसे अच्छा रहा है। बिहार बोर्ड 12वीं साइंस टॉपर प्रिया जायसवाल ने 484 मार्क्स (96.8 फीसदी) बिहार बोर्ड 12वीं आर्ट्स टॉपर अंकिता कुमारी ने 473 मार्क्स (94.6 फीसदी) हासिल किए हैं और बिहार बोर्ड 12वीं कॉमर्स टॉपर रौशनी कुमारी ने 475 मार्क्स (95 फीसदी) हासिल किया है।

यह खबर भी पढ़ें:- BSEB Topper Prize Money: बिहार बोर्ड में टॉप करने पर मिलता है इनाम, 10वीं-12वीं में पढ़ते हैं तो जानिए कितनी मिलेगी राशि


बड़ी खबरें

View All

शिक्षा

ट्रेंडिंग