Bihar Jeevika Recruitment 2025 के 2747 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 18 अगस्त है। योग्य उम्मीदवार brlps.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
Bihar Jeevika Recruitment 2025: बिहार ग्रामीण आजीविका प्रोत्साहन सोसायटी (BRLPS) ने जीविका भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की थी जिसकी अंतिम तिथि कल 18 अगस्त 2025 है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे आधिकारिक वेबसाइट brlps.in पर समय रहते आवेदन पूरा कर लें।
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 2747 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। पदवार रिक्तियों के विवरण के लिए टेबल देखें।
| पद का नाम | कुल रिक्तियां |
|---|---|
| ब्लॉक प्रोजेक्ट मैनेजर | 73 |
| जीविकोपार्जन विशेषज्ञ (Livelihood Specialist) | 235 |
| कम्युनिटी कोऑर्डिनेटर | 1177 |
| ब्लॉक आईटी एग्जीक्यूटिव | 534 |
| एरिया कोऑर्डिनेटर | 374 |
| अकाउंटेंट (जिला/ब्लॉक स्तर) | 167 |
| ऑफिस असिस्टेंट (जिला/ब्लॉक स्तर) | 187 |
| कुल पद | 2747 |
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास स्नातक (Bachelor’s) या परास्नातक (Postgraduate) डिग्री होनी चाहिए। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, टाइपिंग टेस्ट और अन्य आवश्यक चरण शामिल होंगे।
उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा। कैटेगेरी वाइज शुल्क के लिए टेबल देखें।
| कैटेगेरी | आवेदन शुल्क |
|---|---|
| सामान्य/पिछड़ा वर्ग/अति पिछड़ा वर्ग/आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (UR/BC/EBC/EWS) | 800 रुपये |
| अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/दिव्यांग (SC/ST/Divyang) | 500 रुपये |