CSBC Bihar Police Constable Vacancy 2025: केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) ने बिहार पुलिस में 19838 पदों पर भर्ती निकाली थी।
Bihar Police Constable Vacancy 2025: केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) ने बिहार पुलिस में 19838 पदों पर भर्ती निकाली थी। इस भर्ती के लिए 17 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। आने वाले कुछ महीने में इस भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित की जाएगी।
19838 पदों के लिए 17 लाखा आवेदन आए हैं यानी कि एक एक पद के लिए 85 से अधिक दावेदार हैं। अगले कुछ महीने में इस भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस भर्ती के तहत कांस्टेबल के पदों के लिए 12वीं पास कैंडिडेट्स अप्लाई कर सकते हैं। न्यूनतम आयु 18 और अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष निर्धारित की गई है। अधिकतम आयु सीमा में आरक्षित वर्ग के कैंडिडेट्स को छूट दी जाएगी।
कुल 19838 पदों की भर्ती में 7935 पद अनारक्षित कैटेगरी के लिए हैं। वहीं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 1983, अनुसूचित जाति के लिए 3174, अनुसूचित जनजाति के लिए 199, अत्यंत पिछड़ा वर्ग (ईबीसी) के लिए 3571, पिछड़ा वर्ग (बीसी) के लिए 2381, पिछड़े वर्गों की महिला के लिए 595 पद आरक्षित हैं। महिलाओं के लिए क्षैतिज आरक्षण के तहत 6717 पद आरक्षित हैं और स्वतंत्रता सेनानी के आश्रित के लिए क्षैतिज आरक्षण के लिए 397 पद हैं।
वहीं दूसरी ओर केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) ने बिहार पुलिस में 21391 सिपाहियों की भर्ती निकाली थी। अब इस भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। इस परीक्षा में 10205 पुरुष, 11,178 महिलाएं और आठ ट्रांसजेंडर का सेलेक्शन हुआ है। इस लिस्ट में 30 गृह रक्षक और 68 स्वतंत्रता सेनानी के आश्रित भी शामिल हैं। ऐसे कैंडिडेट्स जो सफल हो गए हैं वे एक जून से तीन जून तक अपने अपने नियुक्ति प्राधिकार को रिपोर्ट करें।
बिहार कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए कुल 17,87,720 कैंडिडेट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इसमें से 11,95,101 ने अगस्त 2024 छह चरणों में लिखित परीक्षा दी थी। लिखित परीक्षा के आधार पर 1,07,079 अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए चुना गया था। PET परीक्षा में कुल 86,539 अभ्यर्थी शामिल हुए थे, जिसमें 53,960 पुरुष, 32,569 महिलाएं व 10 ट्रांसजेंडर शामिल हुए थे।