BPSC 71st Mains Admit Card 2026: बिहार लोक सेवा आयोग ने 71वीं मुख्य परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। 25 से 30 अप्रैल तक होने वाली परीक्षा के लिए अभ्यर्थी bpsc.bihar.gov.in से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
BPSC 71st Mains Admit Card 2026 Out: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 71वीं मेन्स एग्जाम प्रतियोगिता परीक्षा के एडमिट कार्ड आज, 17 अप्रैल 2026 को आधिकारिक तौर पर जारी कर दिए हैं। मेन्स एग्जाम के लिए सफल घोषित किए गए कैंडिडेट्स आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना ई-एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। आयोग ने साफ किया है कि परीक्षा का आयोजन 25 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक किया जाएगा। 71वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के माध्यम से राज्य सरकार के अलग-अलग विभागों में कुल 1,264 रिक्त पदों को भरा जाएगा।
आयोग द्वारा जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक, वर्तमान में जारी एडमिट कार्ड में की विस्तृत जानकारी के बजाय कोड दिए गए होंगे। परीक्षा केंद्र कोड से संबंधित विस्तृत विवरण कैंडिडेट्स को 22 अप्रैल 2026 से उपलब्ध कराए जाएंगे। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड पर दिए गए निर्देशों को ध्यान से पढ़ें।
कैंडिडेट्स इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं-
बीपीएससी की इस भर्ती प्रक्रिया में तीन चरण शामिल हैं- प्रिलिम्स एग्जाम, मेन्स एग्जाम और इंटरव्यू।