शिक्षा

BPSC Exam Calendar 2026: बीपीएससी एग्जाम कैलेंडर 2026 जारी, जानें TRE 4.0 को लेकर क्या है अपडेट

जो अभ्यर्थी पहले से चयन प्रक्रिया में शामिल हैं, उनके लिए भी कैलेंडर में राहत की खबर है। 71वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा की मुख्य परीक्षा अप्रैल 2026 में कराई जाएगी।

2 min read
Feb 03, 2026
BPSC Exam Calendar 2026(Image-Freepik)

BPSC Exam Calendar 2026: बिहार में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए जरुरी खबर सामने आई है। लंबे इंतजार के बाद बिहार लोक सेवा आयोग ने साल 2026 का परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। इस एक कैलेंडर में उन तमाम परीक्षाओं की जानकारी मिल जाती है, जिनकी तैयारी में हजारों-लाखों अभ्यर्थी दिन-रात जुटे रहते हैं। आयोग का कहना है कि इस वार्षिक शेड्यूल का मकसद यही है कि छात्र पहले से अपनी रणनीति बना सकें। कौन-सी परीक्षा कब है, किस महीने पढ़ाई का दबाव ज्यादा रहेगा, इन सबका अंदाजा अब पहले ही लग जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरा कैलेंडर देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें

कौन हैं Sonam Wangchuk की पत्नी गीतांजलि अंगमो? नीति आयोग से सम्मानित, इतनी हैं पढ़ी-लिखी

BPSC Exam Calendar 2026: पुरानी परीक्षाओं के अगले चरणों पर भी अपडेट


जो अभ्यर्थी पहले से चयन प्रक्रिया में शामिल हैं, उनके लिए भी कैलेंडर में राहत की खबर है। 71वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा की मुख्य परीक्षा अप्रैल 2026 में कराई जाएगी। वहीं 70वीं सिविल सेवा परीक्षा का अंतिम परिणाम अप्रैल या मई 2026 में आने की उम्मीद जताई गई है। शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए फिलहाल थोड़ा इंतजार बाकी है। TRE 4.0 को लेकर कैलेंडर में कोई तय तारीख नहीं दी गई है। आयोग ने सिर्फ इतना संकेत दिया है कि इसकी जानकारी अलग से जारी की जाएगी।

BPSC Calendar 2026: 72वीं CCE को लेकर सबसे बड़ी खबर


इस कैलेंडर की सबसे अहम घोषणा 72वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा को लेकर है। आयोग ने साफ कर दिया है कि 72वीं प्रारंभिक परीक्षा 26 जुलाई 2026 को होगी। यही वह परीक्षा है, जिसके जरिए एसडीएम, डीएसपी और बीडीओ जैसे प्रतिष्ठित पदों पर नियुक्तियां होती हैं। अनुमान है कि इस बार भी हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चलेगी।

BPSC: कई अन्य महत्वपूर्ण परीक्षाओं की तारीखें


33वीं न्यायिक सेवा परीक्षा: 30 मई 2026
परियोजना प्रबंधक परीक्षा: 30 मई 2026
सहायक अभियोजन अधिकारी परीक्षा: 15 जुलाई 2026
लेखा परीक्षक परीक्षा: 5 जुलाई 2026
अनुसंधान अधिकारी परीक्षा: 15 जुलाई 2026
सहायक अनुभाग अधिकारी (मुख्य परीक्षा): जनवरी 2026

ये भी पढ़ें

Rajasthan Sarpanch Ki Yogyata: राजस्थान में कौन बन सकता है सरपंच, क्या होनी चाहिए योग्यता?

Updated on:
03 Feb 2026 01:12 pm
Published on:
03 Feb 2026 01:10 pm
Also Read
View All

अगली खबर