शिक्षा

BPSC 71th Admit Card 2025 को लेकर बीपीएससी ने जारी की नोटिस, बताया कब से डाउनलोड हो सकेगा एडमिट कार्ड

BPSC CCE 71st प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 13 सितंबर, 2025 को किया जाएगा। राज्यभर के अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर ये परीक्षा करवाई जाएगी। BPSC CCE 71st परीक्षा दो शिफ्टों में होगी।

2 min read
Sep 06, 2025
BPSC 71th Admit Card 2025

BPSC CCE 71st Exam 2025: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की ओर से BPSC CCE 71st प्रारंभिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक आज से एक्टिव कर दिया गया है। जिसके बाद इस परीक्षा में बैठने जा रहे उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। लेकिन फिलहाल एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में टेक्निकल दिक्कत आ रही है। जिसको लेकर आयोग ने जानकारी साझा की है। आयोग ने बताय है कि VPN में आ रही टेक्निकल दिक्कत के कारन एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं हो पा रहा है। लेकन जल्द ही इसे सही कर दिया जाएगा। जिसके बाद एडमिट कार्ड डाउनलोड किया जा सकता है। एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in से डाउनलोड किया जा सकता है।

BPSC 71th Admit Card 2025: ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाना होगा।

उसके बाद वेबसाइट के होमपेज पर BPSC 71st CCE Admit Card 2025 लिंक पर क्लिक करना होगा।

अपनी जरुरी लॉगिन डिटेल्स डालकर अपनी आईडी लॉगिन कर लें।
उसके बाद एडमिट कार्ड के ऑप्शन पर क्लिक करें।

एडमिट कार्ड ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुलकर सामने आ जाएगा।
डाउनलोड के ऑप्शन से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें।

BPSC 71th Exam Date: ये रहा परीक्षा शेड्यूल


BPSC CCE 71st प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 13 सितंबर, 2025 को किया जाएगा। राज्यभर के अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर ये परीक्षा करवाई जाएगी। BPSC CCE 71st परीक्षा दो शिफ्टों में होगी। पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से लेकर दोपहर 12:30 बजे तक होगी, वहीं दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के माध्यम से बिहार के अलग-अलग प्रशासनिक और पुलिस पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इस भर्ती के माध्यम से कुल 1264 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। उम्मीदवारों का चयन कई चरणों के आधार पर किया जाएगा।

ये भी पढ़ें

IB ACIO Exam Date 2025: जानें किस शहर में है आपका परीक्षा केंद्र, परीक्षा तारीख और सिटी स्लिप जारी

Updated on:
06 Sept 2025 12:53 pm
Published on:
06 Sept 2025 12:51 pm
Also Read
View All

अगली खबर