BPSC TRE 4.0: छात्रों के बीच इस बात को लेकर भी संभावना जताई जा रही है कि BPSC TRE 4.0 से पहले Bihar STET परीक्षा का योजन करवाया जाएगा।
बिहार में फिर से शिक्षकों की भर्ती की जानी है। शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर बिहार में बड़ी प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शिक्षक नियुक्ति परीक्षा TRE 4.0 के तहत राज्य में हजारों पदों पर बहाली की योजना बनाई गई है। फिलहाल राज्य के सरकारी स्कूलों में करीब 5.65 लाख शिक्षक कार्यरत हैं, जबकि कुल जरुरत 7 लाख शिक्षकों की है। शिक्षा विभाग का लक्ष्य है कि 2026 तक सभी खाली पदों को भर लिया जाए। हालांकि अभी तक आधिकारिक रूप से नोटिफिकेशन जारी किया गया है। हालांकि सदन में एक सवाल के जवाब में बोलते हुए बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने कहा था कि मई में BPSC Teacher TRE 4.0 की प्रक्रिया शुरू हो सकती है।
TRE 4.0 के तहत पिछली भर्ती TRE 3.0 में रिक्त रह गए लगभग 22,000 पदों को भी इस प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया जून के आखिरी सप्ताह में शुरू हो सकती है, परीक्षा अगस्त में आयोजित की जाएगी और परिणाम सितंबर तक जारी किए जाने की संभावना है। हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पिछली भर्तियों के आधार पर उम्र सीमा और आवेदन शुल्क की बात करें तो इस बारे में डिटेल्स निचे दिया गया है।
| पद | न्यूनतम आयु | अधिकतम आयु |
|---|---|---|
| प्राथमिक शिक्षक | 18 वर्ष | 37 वर्ष |
| माध्यमिक शिक्षक | 21 वर्ष | 37 वर्ष |
| उच्च माध्यमिक शिक्षक | 21 वर्ष | 37 वर्ष |
| श्रेणी | शुल्क |
|---|---|
| सामान्य / अन्य | ₹750 |
| SC / ST / महिला / दिव्यांग (40% से अधिक) | ₹200 |
छात्रों के बीच इस बात को लेकर भी संभावना जताई जा रही है कि BPSC Teacher TRE 4.0 से पहले Bihar STET परीक्षा का योजन करवाया जाएगा। Bihar STET (secondary Teacher Eligibility Test) इस भर्ती के लिए एक अनिवार्य पात्रता परीक्षा है। जो उम्मीदवार यह परीक्षा पास नहीं करेंगे, वे TRE 4.0 परीक्षा में शामिल नहीं हो पाएंगे। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि जून के अंत तक बिहार STET का आयोजन कराया जा सकता है ताकि अधिक योग्य उम्मीदवारों को बीपीएससी शिक्षक परीक्षा में मौका मिल सके।